[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Android से iPhone में फोटो-वीडियो भेजना हुआ आसान, Google का नया फीचर सेकेंड्स में करेगा फाइल ट्रांसफर

Android से iPhone में फोटो-वीडियो भेजना हुआ आसान, Google का नया फीचर सेकेंड्स में करेगा फाइल ट्रांसफर

0
Android से iPhone में फोटो-वीडियो भेजना हुआ आसान, Google का नया फीचर सेकेंड्स में करेगा फाइल ट्रांसफर
गूगल क्विक शेयर / फोटो- गूगल

अब Android और iPhone के बीच फाइल भेजना पहले जितना मुश्किल नहीं रहेगा. अब न तो अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत पड़ेगी, न अकाउंट लॉगिन का झंझट और न ही बार-बार फाइल नहीं जा रही वाली परेशानी होगी. क्योंकि, Google ने Quick Share में नया QR Code फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से Android यूजर्स अब कुछ सेकेंड में iPhone पर फाइल भेज सकेंगे. खास बात यह है कि फाइल भेजने का यह प्रोसेस बेहद आसान और सुरक्षित है, जिससे दोनों प्लेटफॉर्म के बीच फाइल शेयरिंग का एक्सपीरियंस पहले से काफी बेहतर हो सकता है. Google ने इस फीचर का ऐलान हाल ही में हुए अपने इवेंट Android Show 2026 में की थी और अब इसे धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.

कैसे काम करेगा नया Quick Share फीचर?

Google का नया QR Code फीचर खासतौर पर Android और iPhone के बीच आसान फाइल ट्रांसफर के लिए तैयार किया गया है. ऐसे में-

  • जब Android यूजर्स Quick Share के जरिए कोई फाइल शेयर करेंगे, तो स्क्रीन पर QR Code जेनरेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • QR Code जेनरेट होने के बाद iPhone यूजर अपने फोन के कैमरा ऐप से उसे आसानी से स्कैन कर सकेंगे.
  • QR Code स्कैन करते ही iPhone स्क्रीन पर एक डाउनलोड लिंक दिखाई देगा.
  • यूजर को सिर्फ उस लिंक पर टैप करना होगा और फाइल सीधे फोन में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी.
  • इस फीचर के लिए iPhone में किसी अलग ऐप को इंस्टॉल करने या अकाउंट लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • Google के मुताबिक, इस तरीके से शेयर की गई सभी फाइल्स End-to-End Encryption के साथ सुरक्षित रहेंगी.
  • शेयर किया गया लिंक 24 घंटे तक एक्टिव रहेगा और उसके बाद अपने आप एक्सपायर हो जाएगा.

Android से iPhone में ऐसे भेजें फाइल

Android से iPhone में फाइल ट्रांसफर के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने Android फोन में वह फाइल खोलें जिसे शेयर करना है.
  • अब Share बटन पर टैप करें और शेयरिंग ऑप्शन में Quick Share चुनें.
  • Quick Share खुलने के बाद आपको QR Code Sharing का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • इस पर टैप करते ही आपकी फाइल के लिए एक QR Code जेनरेट हो जाएगा.
  • अब iPhone यूजर अपने फोन के कैमरा ऐप से उस QR Code को स्कैन करे.
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले लिंक पर टैप करते ही फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी.
  • इस नए फीचर के आने के बाद Android और iPhone के बीच फाइल शेयरिंग पहले के मुकाबले काफी आसान और फास्ट हो सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या समय के साथ कमजोर हो जाता है स्मार्टफोन का कैमरा? जानिए सच

Previous article युवती के नाम व फोटो का इस्तेमाल कर बनाया फर्जी आइडी और कर रहा आपत्तिजनक पोस्ट
Next article क्यों घट गया सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, कंप्यूटर स्क्रीन चेकिंग पर सचिव ने बताई सच्चाई
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel