[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information क्यों घट गया सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, कंप्यूटर स्क्रीन चेकिंग पर सचिव ने बताई सच्चाई

क्यों घट गया सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, कंप्यूटर स्क्रीन चेकिंग पर सचिव ने बताई सच्चाई

0
क्यों घट गया सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, कंप्यूटर स्क्रीन चेकिंग पर सचिव ने बताई सच्चाई
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट में आई इस 3 प्रतिशत की गिरावट और छात्रों को कम नंबर मिलने की शिकायतों के बीच, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार का एक बड़ा बयान सामने आया है. शिक्षा सचिव संजय कुमार ने बताया कि इस बार सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट के लिए ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल किया है.

शिक्षा सचिव संजय कुमार ने बताया कि इस तकनीक के तहत कॉपियों का मूल्यांकन कंप्यूटर स्क्रीन पर डिजिटल माध्यम से किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद से ही छात्रों के एक बड़े वर्ग में यह चिंता है कि इसी नए सिस्टम की वजह से उनका ओवरऑल पास प्रतिशत कम हुआ है और उन्हें उम्मीद के मुताबिक नंबर नहीं मिल पाए हैं.

CBSE 12th Result 2026 को लेकर उठे सवाल

छात्रों और सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा सचिव ने स्पष्ट किया कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग कोई नया कॉन्सेप्ट नहीं है. सीबीएसई ने सबसे पहले साल 2014 में ही इस ओएसएम (OSM) सिस्टम की शुरुआत की थी. हालांकि, उस समय देश में तकनीकी बुनियादी ढांचे (Technical Infrastructure) की कमी और सीमित संसाधनों के कारण इस प्रक्रिया को तुरंत आगे बढ़ाना संभव नहीं था.

CBSE On Screen Marking पर दी जानकारी

उन्होंने बताया कि पिछले साल जहां 88 फीसदी छात्र पास हुए थे, वहीं इस बार यह आंकड़ा घटकर 85 फीसदी रह गया है. इसी वजह से छात्रों और अभिभावकों के बीच सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE का बड़ा फैसला, 9वीं-10वीं कक्षा में जुलाई से लागू होगा थ्री लैंग्वेज रूल

Previous article Android से iPhone में फोटो-वीडियो भेजना हुआ आसान, Google का नया फीचर सेकेंड्स में करेगा फाइल ट्रांसफर
Next article मोतीहारी: प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया, पीट-पीटकर कर दी बेरहमी से हत्या
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel