[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology रूम हीटर को कह दें बाय-बाय! आपके घर का AC ही कर देगा कमरा गर्म, बस रिमोट में लगा दबा दें यह बटन

रूम हीटर को कह दें बाय-बाय! आपके घर का AC ही कर देगा कमरा गर्म, बस रिमोट में लगा दबा दें यह बटन

0
रूम हीटर को कह दें बाय-बाय! आपके घर का AC ही कर देगा कमरा गर्म, बस रिमोट में लगा दबा दें यह बटन
AC Heat Mode: एसी को रूम हीटर की तरह कैसे इस्तेमाल करें?

AC Heat Mode: सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में खुद को गर्म रखना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आप भी उनलोगों में से हैं जो इस ठंडी घर के लिए नया रूम हीटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए क्यूंकि यही काम आपके घर में लगा AC भी कर सकता है. कई लोग AC को सिर्फ ठंडी हवा देने वाली मशीन समझते हैं, लेकिन आजकल के मॉडर्न एयर कंडीशनर ऐसे फीचर्स के साथ आते हैं जो ठंड में हीटर की तरह काम करते हैं और पूरे रूम को आराम से गर्म कर देते हैं. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

Heat Mode या Reverse Cycle करेंगे रूम गर्म

अगर आपके AC में Heat Mode या Reverse Cycle का ऑप्शन मौजूद है, तो समझिए आपके पास ऐसा तरीका है जिससे आप अपने हीटिंग बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं वो भी बिना अलग से हीटर खरीदे. असल कमाल होता है Inverter AC और Split AC के अंदर लगी हीट पंप टेक्नोलॉजी (Heat Pump Technology) का. ये AC उल्टा चलकर बाहर की हवा से गर्माहट खींचते हैं और उसे अंदर भेजते हैं. अपने AC के रिमोट पर आप जब नजर डालेंगे तो आपको सूरज (Sun) वाला आइकॉन या HEAT लिखा ऑप्शन दिखाई देगा. बस इसे दबाते ही आपका AC रूम हीटर की तरह काम करने लग जाएगा.

कैसे करें हीट मोड यूज?

एसी को हीट मोड पर करना बस कुछ मिनटों का काम है. रिमोट पर Mode बटन दबाते रहें जब तक स्क्रीन पर सूरज का निशान या HEAT न दिख जाए. इसके बाद तापमान को 24–26°C के बीच सेट कर दें क्यूंकि यही सबसे आरामदायक और सही सेटिंग मानी जाती है. शुरुआत में अगर एसी से ठंडी हवा आए तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हीट मोड शुरू होने में 1-2 मिनट लगते हैं क्योंकि एसी को अपनी कंप्रेसर साइकिल उलटनी पड़ती है.

हीट मोड यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें.
  • Swing mode ऑन करें ताकि गर्मी पूरे कमरे में फैल सके.
  • टेम्परेचर 27°C से ज्यादा न रखें, क्योंकि इससे बिजली ज्यादा खर्च होती है लेकिन गर्मी उतनी नहीं बढ़ती.

यह भी पढ़ें: महीनों से बंद गीजर को डायरेक्ट ऑन करने से बचें, सर्दियों में चालू करने से पहले करें ये जरूरी Safety Check

Previous article Kal ka Mausam : इन राज्यों में बढ़ेगी और ठंड, आ गया IMD का अलर्ट
Next article महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000, यहां तुरंत करें अप्लाई
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel