[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000, यहां तुरंत करें अप्लाई

महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000, यहां तुरंत करें अप्लाई

0
महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000, यहां तुरंत करें अप्लाई
SAIL Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

SAIL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 2025 की नई भर्ती का ऐलान (SAIL Recruitment 2025) कर दिया है. यह मौका खासकर उन युवाओं के लिए बेहतर है जो तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी गई है और इच्छुक उम्मीदवार SAIL की ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 5 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया है. यानी एक महीने के अंदर-अंदर अपनी जानकारी भरकर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करना होगा. तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है.

SAIL Recruitment 2025: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Career या Recruitment सेक्शन खोलें.
  • SAIL Management Trainee Technical 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Apply Online पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपनी जानकारी, डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क (अगर लागू हो) ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें.

SAIL Management Trainee Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

SAIL MT Eligibility: योग्यता क्या होनी चाहिए?

SAIL की इस भर्ती में मैनेजमेंट ट्रेनी टेक्निकल यानी MTT पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके लिए उन्हें ऐसे उम्मीदवार चाहिए जिनके पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री हो. यानी बीटेक या बीई वाले उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह वैकेंसी उन युवाओं के लिए बहुत उपयोगी है जो तकनीकी फील्ड में सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं और किसी बड़े उद्योग से जुड़ना चाहते हैं.

सैलरी भी दमदार

SAIL में मैनेजमेंट ट्रेनी टेक्निकल पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी 50,000 रुपये मिलती है. वहीं, असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पहुंचने पर सैलरी 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक हो सकती है. यानी अनुभव और प्रदर्शन के साथ आय भी बढ़ती रहती है. यही वजह है कि SAIL की नौकरी युवाओं की पसंद बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: 120000 Per Month Salary के लिए आज ही करें अप्लाई, इस बैंक ने निकाली 115 पदों पर भर्ती

Previous article रूम हीटर को कह दें बाय-बाय! आपके घर का AC ही कर देगा कमरा गर्म, बस रिमोट में लगा दबा दें यह बटन
Next article संजय यादव और रमीज की अय्याशी वाली तस्वीरें वायरल, महंगे होटल, लग्जरी यॉट और विदेशी पब्स में मनाते हैं छुट्टियां
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel