[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL का Freedom Plan फिर आया! सिर्फ ₹1 में पाएं नया SIM, जानें पूरी डिटेल्स

BSNL का Freedom Plan फिर आया! सिर्फ ₹1 में पाएं नया SIM, जानें पूरी डिटेल्स

0
BSNL का Freedom Plan फिर आया! सिर्फ ₹1 में पाएं नया SIM, जानें पूरी डिटेल्स
बीएसएनएल का फ्रीडम प्लान (Photo: AI Generated)

BSNL ने अपनी पॉपुलर Freedom Plan को फिर से लॉन्च कर दिया है. इस प्लान में आपको सिर्फ 1 रुपये में नया सिम कार्ड मिल रहा है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है. ये प्लान खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो ज्यादा खर्च किए बिना कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट का आसान इस्तेमाल करना चाहते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके पास एक दूसरा नंबर हो या नेटवर्क ट्राय करना चाहें, तो ये Freedom Plan आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है. ध्यान रखें कि ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड समय के लिए है.

BSNL Freedom Plan: बेनिफिट्स और वैलिडिटी

इस प्लान के साथ आपको 30 दिन तक BSNL की सभी सुविधाओं का मजा बिना किसी रुकावट के मिलता है. आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल कर सकते हैं. वहीं, रोजाना 100 SMS भी भेज सकते हैं, वो भी किसी भी नेटवर्क पर. इंटरनेट की बात करें तो इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलता है. ध्यान रहे कि 30 दिन की वैलिडिटी नए सिम के एक्टिवेट होते ही शुरू हो जाती है.

कब खत्म हो जाएगा ये ऑफर?

अगर आप एक सस्ता दूसरा नंबर लेना चाहते हैं या बस BSNL के नेटवर्क को ट्राय करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ी जल्दी करनी होगी. BSNL का पॉपुलर Freedom Plan सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए है. ये ऑफर 30 अप्रैल, 2026 को खत्म हो जाएगा.

कैसे मिलेगा BSNL का ₹1 वाला ऑफर?

अगर आप BSNL का सिर्फ ₹1 वाला प्लान लेना चाहते हैं, तो आपको सीधे अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या किसी ऑथराइज्ड BSNL शोरूम जाना होगा. वहां जाकर आपको अपना KYC पूरा करना होगा. इसके बाद आपको BSNL SIM मिलेगा, जिस पर ₹1 वाला प्लान पहले से ही एक्टिव होगा. जैसे ही SIM एक्टिव होती है, आप कॉल, डेटा और SMS का मजा तुरंत लेना शुरू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एक प्लान में पूरे परिवार का रिचार्ज, Jio-Airtel के ये पोस्टपेड प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

Previous article वन स्टॉप सेंटर में दर्ज सभी मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण करें सुनिश्चित
Next article कुपोषण व मातृ-शिशु के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel