[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया वन स्टॉप सेंटर में दर्ज सभी मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण करें सुनिश्चित

वन स्टॉप सेंटर में दर्ज सभी मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण करें सुनिश्चित

0
वन स्टॉप सेंटर में दर्ज सभी मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण करें सुनिश्चित

अररिया. मिशन शक्ति सहित महिला व बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित संबल व सामर्थ्य कार्यक्रमों की बारी-बारी से विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान डीएम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नगर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र व डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का डीपीओ आइसीडीएस को दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल व तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय रोल मॉडल को जिले में आइकॉन के रूप में प्रस्तुत किया जाये. ताकि अन्य बच्चों को इससे प्रेरणा मिले. डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में दर्ज सभी मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि जरूरतमंद महिलाएं हर महिला का साथी टोल फ्री नंबर 181 पर 24×7 संपर्क कर सकती हैं. इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर अररिया के मोबाइल नंबर 9771468001 पर भी किसी भी समय जरूरी सहायता प्राप्त की जा सकती है. इसके अलावा कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण के लिए अविलंब टेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया. साथ ही बैठक में संचालन समिति के सभी सदस्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में डीपीओ आईसीडीएस, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता बैकिंग डीईओ, एलडीएम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel