[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Aadhaar Registered Mobile Number: आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर भूल गए हैं? 2 मिनट में ऐसे जानें

Aadhaar Registered Mobile Number: आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर भूल गए हैं? 2 मिनट में ऐसे जानें

0
Aadhaar Registered Mobile Number: आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर भूल गए हैं? 2 मिनट में ऐसे जानें
Aadhaar Registered Mobile Number

Aadhaar Registered Mobile Number: भारत में आधार कार्ड (Aadhaar Card) अब एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र (Proof of Identity) बन चुका है, जो लगभग हर जगह एक वैध आईडी (Id Proof) के रूप में माना जाता है. आधार कार्ड में लिंक किया गया मोबाइल नंबर (Aadhaar Linked Mobile Number) भी अपडेट्स प्राप्त करने में मदद करता है. कई बार ऐसा होता है कि लोग अलग-अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने की वजह से भूल जाते हैं कि कौन सा मोबाइल नंबर आधार से लिंक है. एक आसान तरीका अपना कर इस समस्या का हल निकाला जा सकता है. आप घर बैठे आसानी से आधार से लिंक मोबाइल नंबर का पता लगा सकते हैं.

Aadhaar Registered Mobile Number: ऑनलाइन पता लगाएं

आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर का पता लगाने के लिए आप यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर My Aadhaar सेक्शन में Aadhaar Services के नीचे Verify Email / Mobile Number पर क्लिक करना है. इसके बाद, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर सब्मिट कर देना है. अब आपका आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दिखाई देगा. अगर नंबर पहले से वेरिफाईड है, तो आपको ऐसा संदेश मिलेगा कि आपने जो मोबाइल नंबर डाला है वह यूआईडीएआई के रिकॉर्ड्स में पहले से वेरिफाईड है. और अगर नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो यह संदेश मिलेगा कि आपने जो मोबाइल नंबर डाला है वह यूआईडीएआई के रिकॉर्ड्स से मल नहीं खाता है. ऐसे में आप अलग-अलग नंबर चेक कर सकते हैं.

Aadhaar Registered Mobile Number: पता लगाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

UIDAI की साइट से ऐसे वेरिफाई करें मोबाइलनंबर

UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है
Aadhaar Services सेक्शन में Verify Email/Mobile Number को सेलेक्ट करना है
यहां मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस वेरिफाई करने के ऑप्शन होंगे और डिफॉल्ट रूप से मोबाइल नंबर वेरिफाई करने का ऑप्शन रहेगा
यहां आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है
कैप्चा कोड डालने के बाद Send OTP पर टैप करना है
अगर आपका मोबाइल नंबर पहले से वेरिफाइड है तो एक पॉपअप खुलकर आयेगा
अगर नहीं, तो यह बताएगा कि आपका मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में मौजूद नहीं है

mAadhaar App से ऐसे होगी पहचान

अपने फोन में mAadhaar App ऐप डाउनलोड कर ओपन कर लें
इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन की प्रॉसेस पूरी कर लें
अब Check Aadhaar Validity ऑप्शन पर जाना है
इसके बाद आधार नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना है
अगर आपके आधार नंबर पर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होगा, तो उसके आखिरी 3 अंक आपके सामने स्क्रीन पर होंगे
मोबाइल नंबर के आखिरी 3 अंक देखकर आप पहचान पाएंगे कि आधार पर कौन सा नंबर लिंक है
आधार पर अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो रिजल्ट में कुछ नहीं आएगा.

Aadhaar Card Free Update Deadline Extend: फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, जानें नयी तारीख

Aadhaar Card को ऐसे बनाएं मजबूत और टिकाऊ, जानें इसका ऑनलाइन प्रॉसेस

Previous article Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
Next article Lookback 2024: नीरज की चांदी तो मनु भाकर का डबल धमाल, जानें ओलंपिक 2024 में किन खिलाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel