[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

0
Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
hair mask for winters

Hair Care Tips: सर्दियों के इस मौसम में हमारे बालों और त्वचा को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है. त्वचा का ख्याल तो हम किसी तरह रख लेते हैं लेकिन, बालों का ख्याल सही तरीके से रखने में हमें काफी परेशानी होती है. सर्दियों की ये ठंडी हवाएं रूखा और बेजान बना देती है. कई बार ऐसा होने की वजह से बालों की जो नेचुरल चमक होती है वह भी छिन जाती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो सर्दियों के इन दिनों में अपने बालों को किसी भी तरह की समस्या से बचाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल आपको सर्दियों के इन दिनों में हेल्दी और खूबसूरत बालों के लिए करना चाहिए.

नारियल तेल और शहद का हेयर मास्क

अगर आप अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. यह आपके बालों की गहराई तक जाता है और साथ ही ड्राइनेस और स्प्लिट एंड्स की समस्या से भी आपको राहत दिलाता है. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच नारियल तेल को गर्म करके उसमें एक चम्मच शहद को मिला देना है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि नारियल का तेल ज्यादा गर्म न हो. अब इन दोनों ही चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से बालों की जड़ों से लेकर एंड तक लगा लेना है. आधे घंटे तक छोड़ देने के बाद आपको इसे गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू की मदद से धो लेना है.

बालों के देखभाल से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Hair Care Tips: गंजे सिर पर भी अब उग आएंगे बाल, इस तरह करें नारियल तेल का इस्तेमाल

Also Read: Hair Care Tips: सर्दियों में अब नहीं रहेगा बालों के रूखे होने का डर, अपनाएं ये कारगर उपाय

केला और ऑलिव ऑइल हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक पका हुआ केला और एक चम्मच ऑलिव ऑइल को ले लेना है. अब इन्हें अच्छी तरह से मैश करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है. अब आप इस मास्क को अपने मिड लेंथ से लेकर एंड्स तक लगा सकते हैं. अब आपको अपने बालों को आधे घंटे के लिए एक शावर कैप से ढक लेना है और अंत में माइल्ड शैंपू की मदद से धो लेना है.

अंडे का पीला हिस्सा और आल्मंड ऑइल

इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से आपको बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है. इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी भी बने रहते हैं. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो अंडे के पीले वाले हिस्से को दो चम्मच आल्मंड ऑइल के साथ मिलाकर अच्छी तरह से फेट लेना है. अपने स्कैल्प और बालों पर इस मास्क को अच्छी तरह से लगा लें और करीबन 20 मिनट्स के लिए छोड़ दें. अंत में ठंडे पानी से बालों को धो लें.

Also Read: Hair Care Tips: बालों को सफेद होने से रोकना अब और भी आसान, जानें क्या है तरीका

Previous article Anupama: शिवम खजुरिया ने राही को अचानक शो से निकालने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही से पूछा तो…
Next article Aadhaar Registered Mobile Number: आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर भूल गए हैं? 2 मिनट में ऐसे जानें
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel