[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब आधार कार्ड पर्स में रखने की जरूरत नहीं, फोन में रहेगा e-Aadhaar, जानें कैसे करें डाउनलोड

अब आधार कार्ड पर्स में रखने की जरूरत नहीं, फोन में रहेगा e-Aadhaar, जानें कैसे करें डाउनलोड

0
अब आधार कार्ड पर्स में रखने की जरूरत नहीं, फोन में रहेगा e-Aadhaar, जानें कैसे करें डाउनलोड
e-Aadhaar Download Process

e-Aadhaar: आज के डिजिटल दौर में हर जगह कागजी डॉक्यूमेंट्स साथ रखना जरूरी नहीं रह गया है. UIDAI ने आधार को और आसान बनाते हुए e-Aadhaar की सुविधा दी है. e-Aadhaar, आधार का पासवर्ड से सुरक्षित डिजिटल कॉपी होता है, जिस पर UIDAI की डिजिटल साइन होती है. यह पूरी तरह से वैलिड डॉक्यूमेंट है और पहचान व पते के प्रमाण के तौर पर मान्य है. बैंक खाता खुलवाने, यात्रा बुक करने या सरकारी काम पूरे करने में e-Aadhaar आपको फिजिकल आधार साथ रखने की झंझट से बचाता है. आइए आपको बताते हैं इसे ऑनलाइन कैसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

e-Aadhaar क्या है?

e-Aadhaar आपके आधार कार्ड का पासवर्ड से सुरक्षित डिजिटल PDF वर्जन होता है. इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से डिजिटल तौर पर साइन किया जाता है. इसकी वैधता बिल्कुल फिजिकल आधार कार्ड जैसी ही होती है और इसे देशभर में पहचान के प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. e-Aadhaar में आधार नंबर, आपकी पर्सनल डिटेल्स, फोटो और तुरंत वेरिफिकेशन के लिए QR कोड जैसी सभी जरूरी जानकारियां शामिल होती हैं.

e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें?

पहला तरीका- UIDAI वेबसाइट के जरिए

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • वहां ‘Download Aadhaar’ का ऑप्शन चुनें. 
  • इसके बाद अपना आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी (EID) या वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें. 
  • फिर कैप्चा कोड भरें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें, जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा. 
  • आखिर में OTP डालते ही आपका e-Aadhaar PDF डाउनलोड हो जाएगा.

दूसरा तरीका- mAadhaar ऐप के जरिए

  • सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें. 
  • ऐप खोलकर अपने आधार से जुड़ी जानकारी डालकर लॉग इन करें. 
  • इसके बाद Download Aadhaar का ऑप्शन चुनें. 
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें. 
  • वेरिफाई होते ही आप अपने e-Aadhaar की PDF कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं और सेव कर सकते हैं.

e-Aadhaar PDF कैसे ओपन करें?

e-Aadhaar PDF खोलने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि यह फाइल पासवर्ड से सुरक्षित होती है. इसका पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर (CAPITAL लेटर्स में) और जन्म वर्ष को मिलाकर बनता है. उदाहरण के तौर पर, अगर आपका नाम Ankit Anand है और जन्म साल 2000 है, तो पासवर्ड होगा ANKI2000.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card: आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें? मिनटों में जानें पूरा प्रोसेस

Previous article CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 5 विषयों की दे सकेंगे परीक्षा
Next article MNREGA Bachao Sangram: 8 जनवरी से कांग्रेस शुरू करेगी मनरेगा बचाओ संग्राम, जी राम जी को कोर्ट में देगी चुनौती
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel