[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 5 विषयों की दे सकेंगे परीक्षा

CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 5 विषयों की दे सकेंगे परीक्षा

0
CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 5 विषयों की दे सकेंगे परीक्षा
CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू (सांकेतिक फोटो AI Generated)

CUET UG 2026 Registration: देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से इस परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीयूईटी यूजी परीक्षा में 5 विषयों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाना होगा.

सीयूईटी यूजी परीक्षा में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जनवरी 2026 तक का समय है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 2 फरवरी से 4 फरवरी 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं.

CUET UG 2026 Registration: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CUET UG 2026 Registration” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • नई रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा.
  • अब लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म ओपन करें.
  • फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स और कॉन्टैक्ट डिटेल्स भरें.
  • इसके बाद परीक्षा के लिए अधिकतम 5 विषयों का चयन करें.
  • अब अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें.
  • सभी जानकारी ध्यान से चेक करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

CUET UG 2026 Application Notification Check Here

5 सब्जेक्ट की दे सकते हैं परीक्षा

इस बार CUET UG परीक्षा में छात्र अधिकतम 5 विषयों का चयन कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी पसंद के कोर्स और यूनिवर्सिटी में एडमिशन का बेहतर मौका मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिसमें पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक जानकारी और विषयों का चयन ध्यान से करना चाहिए. इसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी होगा. फीस जमा होने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करना होगा.

यह भी पढ़ें: IIM Udaipur में पढ़ाई का सपना: जानें एडमिशन, फीस स्ट्रक्चर और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

Previous article डिवाइडर से टकराया LPG गैस का टैंकर, 2 किलोमीटर का एरिया सील ट्रैफिक ठप!
Next article अब आधार कार्ड पर्स में रखने की जरूरत नहीं, फोन में रहेगा e-Aadhaar, जानें कैसे करें डाउनलोड
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel