[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology मेडिकल रिपोर्ट्स संभालने की झंझट खत्म, ऐसे बनवाएं ABHA ID  

मेडिकल रिपोर्ट्स संभालने की झंझट खत्म, ऐसे बनवाएं ABHA ID  

0
मेडिकल रिपोर्ट्स संभालने की झंझट खत्म, ऐसे बनवाएं ABHA ID   
जानिए आभा आईडी कैसे बनाएं / फोटो- NHA ऑफिशियल साइट

अक्सर मेडिकल इमरजेंसी के दौरान ऐसा होता है कि पुराने हेल्थ रिपोर्ट्स, प्रिस्क्रिप्शन या टेस्ट से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट्स नहीं मिलते, जिससे इलाज के दौरान पूरी मेडिकल हिस्ट्री न होने से दिक्कतें बढ़ जाती हैं. ऐसे समय में ABHA ID (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) बड़े काम आ जाती है. ABHA ID एक डिजिटल हेल्थ आईडी की तरह काम करता है, जिसमें आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित और ऑर्गेनाइज्ड तरीके से एक ही जगह पर स्टोर रहते हैं. इससे आपको हर बार हॉस्पिटल जाने या डॉक्टर से मिलने के दौरान मेडिकल फाइल्स लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ती. स्मार्टफोन में बस एक क्लिक के जरिए आपकी पूरी हेल्थ हिस्ट्री डॉक्टर के सामने होगी.

क्या है ABHA ID?

  • ABHA ID एक स्मार्ट डिजिटल हेल्थ लॉकर है, जहां आपकी सारी मेडिकल जानकारी सुरक्षित रहती है और जरूरत पड़ने पर आसानी से शेयर की जा सकती है.
  • यह 14 अंकों की एक यूनिक हेल्थ आईडी होती है, जिसमें आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड्स एक ही जगह सेव रहते हैं. इससे देश के किसी भी अस्पताल या डॉक्टर के पास आपका डेटा आसानी से पहुंच जाता है.
  • इसका फायदा यह है कि बार-बार एक ही टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं पड़ती, समय भी बचता है और इलाज ज्यादा बेहतर होता है.

ABHA कार्ड के लिए कौन बना सकता है?

  • सभी भारतीय नागरिक ABHA ID बना सकते हैं.
  • आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है, तो आप खुद बना सकते हैं.
  • अगर बच्चा छोटा है, तो उसके माता-पिता उसके लिए ABHA ID बना सकते हैं.
  • नवजात बच्चे के लिए भी यह ID बनाई जा सकती है.
  • ऐसे में जो भी अपनी मेडिकल जानकारी डिजिटल रखना चाहता है, वह इसके लिए आवेदन कर सकता है.

क्या चाहिए होंगे डॉक्यूमेंट्स?

ABHA ID बनाने के लिए आपको बस इन चीजों की जरूरत होगी-

  • आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
  • मोबाइल नंबर

अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती.

ABHA कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर ओपन करें और ABDM वेबसाइट पर जाएं. आप स्मार्टफोन में ABHA ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद-

  • आभा नंबर बनाएं (Create ABHA Number) के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से एक ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • अपना ID नंबर दर्ज करें.
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
  • OTP डालकर अपनी पहचान वेरिफाई करें.
  • इसके बाद आपका नाम और जन्मतिथि (Date of Birth) अपने आप आ जाएगी.
  • जरूरत हो तो ईमेल जैसी एडिशनल जानकारी भी भर सकते हैं.
  • अब अपने लिए एक यूनिक यूजरनेम चुनें.
  • यह यूजरनेम आपके हेल्थ रिकॉर्ड के लिए UPI ID की तरह काम करेगा.
  • आपका ABHA कार्ड तुरंत बन जाएगा. आप इसे PDF में सेव या प्रिंट कर सकते हैं.

ABHA कार्ड के फायदे (Benefits)

ABHA कार्ड आपके हेल्थ से जुड़े कामों को काफी आसान बना देता है. इसके कुछ बड़े फायदे ये हैं:

  • आपकी सभी प्रिस्क्रिप्शन, टेस्ट रिपोर्ट और डिस्चार्ज पेपर एक ही जगह सुरक्षित रहते हैं.
  • आप अपनी रिपोर्ट्स को डॉक्टर या अस्पताल के साथ तुरंत ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं, चाहे आप किसी भी शहर या राज्य में हों.
  • ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह लेना आसान हो जाता है, क्योंकि डॉक्टर आपकी मेडिकल हिस्ट्री दूर से ही देख सकते हैं.
  • पुराने रिपोर्ट खोने या इमरजेंसी में फाइलें ढूंढने की टेंशन खत्म हो जाती है.
  • अब कई मेडिकल स्टोर (फार्मेसी) भी ABHA के जरिए आपको डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन देने लगे हैं.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन पैन कार्ड अप्लाई करना है? प्रोसेस जानने से पहले पढ़ें ये नए नियम

Previous article LPG छोड़ PNG अपनाने का आदेश, आम आदमी की जेब को कैसे मिलेगी बड़ी राहत ?
Next article हर किसी को पसंद आएगी ये रामनवमी स्पेशल खीर, नोट करे आसान रेसिपी 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel