[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

0
फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम
UPI पेमेंट कंपनसेशन

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है. किसी को पैसे भेजने हो या पेमेंट करना हो, तुरंत UPI ऐप खोला, पिन डाला और बस काम हो गया. लेकिन कभी-कभी UPI ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और स्क्रीन पर मैसेज दिखता है कि पैसे कट गए, लेकिन सामने वाले को नहीं पहुंचे. आपको बता दें कि अगर बैंक या ऐप पैसे लौटाने में देर करते हैं, तो आपको कानूनी तौर पर मुआवजा लेने का हक है.

मान लीजिए आपका UPI पेमेंट फेल हो गया और पैसा कट गए, लेकिन वापस नहीं आए. कई बार बैंक या ऐप पैसा अटका कर बैठ जाते हैं. ये तरीका इसी परेशानी का हल है. अगर तय समय में आपको पैसा रिफंड नहीं होता, तो आप हर दिन के हिसाब से मुआवजा मांग सकते हैं. RBI के नियम के मुताबिक, अगर फेल हुई UPI ट्रांजैक्शन का पैसा T+1 दिन (यानी ट्रांजैक्शन वाले दिन के अगले एक कामकाजी दिन) तक वापस नहीं आता, तो बैंक को देरी के हर दिन के लिए ₹100 देना पड़ता है, जब तक रिफंड प्रोसेस नहीं हो जाता.

कंपनसेशन कैसे क्लेम करें?

  • स्टेप 1: UPI ट्रांजैक्शन फेल हो जाए और पैसा कट जाए, तो पहले T+1 (यानी ट्रांजैक्शन वाला दिन + अगला एक कामकाजी दिन) दिन तक इंतजार करें 
  • स्टेप 2: अगर इसके बाद भी पैसा वापस नहीं आया, तो अपने UPI ऐप Google Pay, PhonePe, Paytm में जाकर dispute/complaint raise करें.
  • स्टेप 3: अब भी अगर मामला न सुलझे तो सीधे RBI के CMS पोर्टल (cms.rbi.org.in) पर कंप्लेंट फाइल करें.
  • स्टेप 4: कंप्लेंट में साफ-साफ लिखें कि बैंक तय समय (TAT) से देरी कर रहा है. RBI के नियम के मुताबिक, देरी के हर दिन के लिए बैंक को ₹100 प्रति दिन देना होता है.

ध्यान देने वाली बातें

यह नियम सिर्फ उन्हीं मामलों में लागू होगा जब आपका ट्रांजैक्शन फेल हुआ हो, पैसा कट गया हो लेकिन सामने वाले को न पहुंचा हो. अगर आपने गलती से किसी गलत इंसान को पैसा भेज दिया है, तो इस पर यह नियम लागू नहीं होता.

यह भी पढ़ें: भारत में इन 5 बड़े स्कैम्स से हर दिन लगाया जा रहा लोगों को चूना, कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? जान लें बचने के तरीके

Previous article Premanand Ji Maharaj: जो आपका है वह बिना पकड़े भी आपके पास आएगा- पढ़े प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार
Next article शेयर बाजार में BCCL की बंपर एंट्री, पहले ही दिन इंवेस्टर्स की चांदी, करीब 96% प्रीमियम पर हुआ लिस्टिंग
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel