[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शेयर बाजार में BCCL की बंपर एंट्री, पहले ही दिन इंवेस्टर्स की चांदी, करीब 96% प्रीमियम पर हुआ लिस्टिंग

शेयर बाजार में BCCL की बंपर एंट्री, पहले ही दिन इंवेस्टर्स की चांदी, करीब 96% प्रीमियम पर हुआ लिस्टिंग

0
शेयर बाजार में BCCL की बंपर एंट्री, पहले ही दिन इंवेस्टर्स की चांदी, करीब 96% प्रीमियम पर हुआ लिस्टिंग
Bharat Coking Coal Share Price

Bharat Coking Coal Share Price: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने आज सोमवार 19 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में धमाके के साथ अपनी शुरुआत की. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग ने निवेशकों को गदगद कर दिया है. एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर बीसीसीएल के शेयरों की एंट्री इतनी दमदार रही कि लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को करीब 95.65% का शानदार मुनाफा (लिस्टिंग गेन) मिला. बाजार के जानकारों का मानना है कि यह मजबूत शुरुआत कंपनी के बेहतर भविष्य का संकेत है.

इश्यू प्राइस से दोगुना होने की राह पर शेयर

सोमवार को जैसे ही मार्केट खुला, भारत कोकिंग कोल के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर अपने आईपीओ इश्यू प्राइस 23 रुपये के मुकाबले 96.57% की भारी उछाल के साथ 45.21 रुपये पर ओपन हुआ. यानी जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर अलॉट हुए थे, उनकी पूंजी पहले ही मिनट में लगभग दोगुनी हो गई.

NSE पर भी दिखा निवेशकों का भारी जोश

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर भी बीसीसीएल की लिस्टिंग बेहद मजबूत रही. यहाँ शेयर करीब 45 रुपये के लेवल पर ट्रेड करता दिखा, जो इसके ऑफर प्राइस (23 रुपये) से लगभग 95.65% की बढ़त को दर्शाता है. शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोल सेक्टर में बीसीसीएल की पकड़ और कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स की वजह से निवेशकों ने इसमें इतना बड़ा भरोसा जताया है.

निवेशकों के लिए साबित हुआ जैकपॉट

BCCL के इस आईपीओ ने उन निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है जिन्होंने लंबी अवधि या लिस्टिंग गेन के लिए इसमें पैसा लगाया था. मात्र 23 रुपये के शेयर ने पहले ही दिन जिस तरह की छलांग लगाई है, उसने हाल के समय की बेहतरीन लिस्टिंग की याद दिला दी है. फिलहाल बाजार में इस शेयर को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.

Also Read: विदेशी इंवेस्टर्स की पहली पसंद बना भारत, Zerodha के को-फाउंडर ने बताया क्यों चीन-अमेरिका से बेहतर है हमारा देश

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel