[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology HMT की नयी घड़ी चर्चा में, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ डिजाइन और ₹2400 की कीमत ने खींचा सबका ध्यान

HMT की नयी घड़ी चर्चा में, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ डिजाइन और ₹2400 की कीमत ने खींचा सबका ध्यान

0
HMT की नयी घड़ी चर्चा में, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ डिजाइन और ₹2400 की कीमत ने खींचा सबका ध्यान
HMT Operation Sindoor Watch

HMT Operation Sindoor Watch: भारत का मशहूर घड़ी ब्रांड HMT Watches ने हाल ही में ‘Operation Sindoor JGSL 01’ नाम की एक नई घड़ी लॉन्च की है. कंपनी का कहना है कि यह घड़ी रोजाना पहनने के लिए तैयार की गई है. इसमें स्टील टोन वाली ब्रास बॉडी, सादा सफेद डायल और क्लासिक काले रंग की लेदर स्ट्रैप दी गई है. यह घड़ी सफेद और लाल, दोनों डायल ऑप्शन में आती है. इसके डिजाइन की खास बात यह है कि घड़ी की सुइयों के बीच सिंदूर भरी कटोरी बनी हुई है और दाई तरफ वही लाल रंग फैला हुआ दिखता है. कंपनी के मुताबिक, यह लुक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी भावनाओं को दर्शाने के लिए बनाया गया है.

Operation Sindoor JGSL 01 के फीचर्स 

यह घड़ी Model No. JLSL 01 OPS के नाम से आती है और यह Operation Sindoor कलेक्शन का हिस्सा है. यह एक एनालॉग वॉच है. घड़ी में ब्रास से बना स्टील कलर का राउंड केस दिया गया है, जिसकी मोटाई 7.79mm है. केस की चौड़ाई 35.5 mm और लंबाई 43.1mm रखी गई है.

इसमें क्वार्ट्ज मूवमेंट मिलता है, जो सटीक समय दिखाने में मदद करता है. स्ट्रैप ब्लैक लेदर की है, जिसकी चौड़ाई 18mm  है और इसमें बकल लॉक मैकेनिज्म दिया गया है. यह घड़ी 3 ATM वॉटर रेजिस्टेंट है, यानी रोजमर्रा के हल्के पानी के कॉन्टैक्ट में खराब नहीं होती. इसके साथ कंपनी की तरफ से 12 महीने की वारंटी भी मिलती है. ऑफिसियल वेबसाइट कर अनुसार फिलहाल इस घड़ी कीमत 2400 रुपये दिख रही है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम क्यों मायने रखता है?

इस घड़ी का डिजाइन इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसके नाम के पीछे एक गंभीर कहानी जुड़ा है. जिस ऑपरेशन से यह नाम प्रेरित है, उसके बारे में जानना जरूरी है. ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई सैन्य कार्रवाई का कोडनेम था, जिसमें आम नागरिकों की जान गई थी. इसके बाद मई महीने में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी.

यह भी पढ़ें: Snapdragon 8 Gen 5 के साथ पहला फोन होगा OnePlus 15R, कैमरा और परफॉर्मेंस में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Previous article Lasooni Methi Naan Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा लाजवाब लसूनी मेथी नान
Next article आयुष्मान कार्ड से कैसे मिलता है 5 लाख का फायदा, जान लें ये जरुरी नियम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel