अगर आप AI की मदद से फोटो या वीडियो जनरेट करते हैं, तो Google ने आपके लिए दो नए AI मॉडल Nano Banana 2 Lite और Gemini Omni Flash पेश किये हैं. इनकी मदद से अब महज चार सेकेंड में AI इमेज तैयार कर सकते हैं, जबकि टेक्स्ट, फोटो या नॉर्मल भाषा में दिए गए गाइडलाइन से 10 सेकेंड तक के AI वीडियो भी कुछ ही पलों में बनाए या एडिट किए जा सकते हैं. आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.
इमेज और वीडियो क्रिएशन हुआ अब पहले से आसान
Google का नया Nano Banana 2 Lite ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें जल्दी तस्वीरें बनानी होती हैं. कंपनी का कहना है कि यह टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखने के करीब 4 सेकेंड के अंदर इमेज तैयार कर देता है. इससे ब्रेनस्टॉर्मिंग, डिजाइन टेस्टिंग और बड़े पैमाने पर क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर काम करने वालों को काफी समय की बचत होगी.
वहीं, Gemini Omni Flash वीडियो बनाने और उन्हें एडिट करने के लिए तैयार किया गया है. इसमें आप सिर्फ टेक्स्ट लिखकर, फोटो या वीडियो अपलोड करके, या अपनी भाषा में क्या चाहिए यह बताकर वीडियो बनवा या एडिट कर सकते हैं. इससे एडवांस वीडियो एडिटिंग स्किल्स की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी.
वीडियो क्रिएशन बनेगा और सरल, मगर है काफी चुनौती
हालांकि, Gemini Omni Flash अभी नया टूल है और इसे लगातार बेहतर बनाया जा रहा है. फिलहाल इससे सिर्फ 10 सेकेंड तक के वीडियो ही बनाए जा सकते हैं. अगर वीडियो में एक ही व्यक्ति या कैरेक्टर कई बार दिखता है, तो हर सीन में उसका चेहरा और लुक बिल्कुल एक जैसा रखना अभी आसान नहीं है. इसके बावजूद Google का कहना है कि यह टूल AI की मदद से वीडियो बनाना पहले से कहीं ज्यादा इजी और फास्ट बना देगा.
डेवलपर्स के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी उपलब्ध
कंपनी का कहना है कि इन नए टूल्स का मकसद कंटेंट क्रिएशन को फास्ट और इजी बनाना है. AI की दुनिया में बढ़ते मुकाबले के बीच Google ने यह नया कदम उठाया है, जिससे कंटेंट बनाने वाले, डिजाइनर और ऐप/वेबसाइट बनाने वाले लोगों को काफी मदद मिल सकती है. कंपनी ने अपने दोनों नए AI मॉडल्स को Google AI Studio, Gemini API, Gemini ऐप और Google Search के AI Mode जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है. वहीं, Gemini Omni Flash को अभी ट्रायल (Public Preview) के तौर पर लॉन्च किया गया है.
(प्रस्तुति – शैलेंद्र वर्मा)
यह भी पढ़ें: WhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त, कंपनी ने बताए नए सुरक्षा उपाय और एंटी-फ्रॉड सिस्टम
