[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports फील्डिंग कर रहे गुरबाज को चकमा देकर टोपी ले उड़ा प्रशंसक, वीडियो वायरल

फील्डिंग कर रहे गुरबाज को चकमा देकर टोपी ले उड़ा प्रशंसक, वीडियो वायरल

0
फील्डिंग कर रहे गुरबाज को चकमा देकर टोपी ले उड़ा प्रशंसक, वीडियो वायरल
रहमानुल्लाह गुरबाज़ के सिर से टोपी छीनकर भागता हुआ प्रशंसक

Rahmanullah Gurbaz: कुछ पल के लिए मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, अंपायर और सुरक्षा कर्मी भी हैरान रह गए. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने फैन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुका था. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस दौरान गुरबाज ने अपना संयम बनाए रखा और मुस्कुराते हुए स्थिति को संभाला. उनकी इस शांत प्रतिक्रिया की क्रिकेट प्रशंसक भी जमकर सराहना कर रहे हैं, वहीं घटना के बाद मैदान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

मैदान में घुसा फैन

दरअसल, यह घटना मिस ऐनक नाइट्स और बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुई. पहली पारी में जब गुरबाज मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी एक फैन अचानक सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मैदान में पहुंच गया. वह सीधे गुरबाज के पास गया, उनके सिर से कैप उतारी और तेजी से भाग निकला. जब तक सुरक्षा कर्मी उसे पकड़ने की कोशिश करते, वह काफी आगे निकल चुका था.

गुरबाज ने दिखाई खेल भावना

इस अप्रत्याशित घटना के बावजूद गुरबाज ने नाराजगी नहीं दिखाई. उन्होंने मुस्कुराते हुए पूरे घटनाक्रम को लिया, जबकि उनके साथी खिलाड़ी और मैदान पर मौजूद अधिकारी भी कुछ क्षणों के लिए हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर फैंस ने गुरबाज की शांत प्रतिक्रिया की जमकर तारीफ की.

मैच में भी चमके गुरबाज

मैदान के इस मजेदार घटनाक्रम का गुरबाज की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा. 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने केवल 30 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं खालिद तानिवाल ने 22 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़कर टीम को सिर्फ 9.4 ओवर में आठ विकेट से शानदार जीत दिला दी.

गेंदबाजों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

इससे पहले मिस ऐनक नाइट्स के गेंदबाजों ने बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स को 19.3 ओवर में केवल 114 रन पर समेट दिया. जियाउर रहमान ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, जबकि मुजीब उर रहमान ने भी तीन विकेट हासिल किए. ड्रैगन्स की ओर से अज़ीजुल्लाह मियाखेल ने सबसे अधिक 30 रन बनाए, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी.

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है. कई प्रशंसकों ने इसे मजेदार पल बताया, जबकि कुछ लोगों ने मैदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. क्रिकेट में पिच इनवेजन की घटनाएं बेहद कम देखने को मिलती हैं और अफगानिस्तान की घरेलू क्रिकेट में ऐसी घटना काफी दुर्लभ मानी जा रही है.

इसे भी पढ़े- भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मुकाबला फ्री में कब, कहां और कैसे देखें? जानें पूरी डिटेल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel