[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google ने रोलआउट किया Nano Banana 2, अब AI से बनेंगी और भी रियलिस्टिक तस्वीरें

Google ने रोलआउट किया Nano Banana 2, अब AI से बनेंगी और भी रियलिस्टिक तस्वीरें

0
Google ने रोलआउट किया Nano Banana 2, अब AI से बनेंगी और भी रियलिस्टिक तस्वीरें
नैनो बनाना 2/ फोटो-गूगल ऑफिशियल

टेक दिग्गज Google ने अपने पॉपुलर AI इमेज जेनरेशन मॉडल का नया वर्जन Nano Banana 2 लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल पहले से ज्यादा फास्ट, स्मार्ट और रियलिस्टिक इमेज बनाने में कैपेबल है. कंपनी के मुताबिक, Nano Banana 2 अब Gemini Flash की स्पीड और इंटेलिजेंस के साथ काम करेगा. यही वजह है कि अब यूजर्स तेजी से एडिटिंग और कई बार बदलाव (इटरेशन) कर सकते हैं. यह मॉडल अब Gemini ऐप में Fast, Thinking और Pro मोड्स में डिफॉल्ट इमेज जेनरेशन ऑप्शन बन गया है.

पहले से ज्यादा रियल और डिटेल्ड इमेज

Nano Banana 2 में बेहतर लाइटिंग, ज्यादा रिच टेक्सचर और शार्प डिटेल मिलती है. यानी अब तस्वीरें पहले से ज्यादा लाइव नजर आएंगी.

यूजर्स 512px से लेकर 4K तक की रेजोल्यूशन में इमेज बना सकते हैं और अलग-अलग आस्पेक्ट रेशियो सेलेक्ट कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर डिजाइनर्स, मार्केटिंग टीम और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूजफुल हो सकता है.

Nano Banana 2 के फीचर्स

रियल-वर्ल्ड नॉलेज का इस्तेमाल: यह मॉडल Gemini के नॉलेज बेस और रियल-टाइम वेब सर्च डेटा का इस्तेमाल करता है, जिससे यह किसी खास सब्जेक्ट को ज्यादा एक्यूरेट तरीके से दिखा सकता है.

बेहतर टेक्स्ट और ट्रांसलेशन: अब आप इमेज के अंदर क्लियर और पढ़ने लायक टेक्स्ट जोड़ सकते हैं. मार्केटिंग पोस्टर, ग्रीटिंग कार्ड या सोशल मीडिया क्रिएटिव बनाना आसान हो गया है. साथ ही इमेज में मौजूद टेक्स्ट का ट्रांसलेशन और लोकलाइजेशन भी किया जा सकता है.

कॉम्प्लिकेटेड प्रॉम्प्ट को बेहतर तरीके से समझना: Nano Banana 2 कॉम्प्लिकेटेड प्रॉम्प्ट को पहले से ज्यादा अच्छी तरह से समझ सकता है. यानी अगर आप डिटेल में कोई खास सीन या डिजाइन मांगते हैं, तो यह उसे ज्यादा एक्यूरेट तरीके से तैयार करेगा.

प्रोडक्शन-रेडी आउटपुट: 512px से लेकर 4K तक की इमेज बनाने का ऑप्शन मिलता है. यूजर्स आस्पेक्ट रेशियो और रेजोल्यूशन को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं.

थिंकिंग लेवल कंट्रोल: अब यूजर्स मॉडल के “थिंकिंग लेवल” को एडजस्ट कर सकते हैं, ताकि कॉम्प्लिकेटेड प्रॉम्प्ट पर मॉडल ज्यादा सोच-विचार करके बेहतर रिजल्ट दे सके.

अवेलेबिलिटी

Google ने यूजर्स को अब दो अलग ऑप्शन दिए हैं, ताकि हर तरह के काम के लिए सही टूल मिल सके. अगर आपको हाई-फिडेलिटी और ज्यादा फैक्टुअल एक्यूरेसी वाला आउटपुट चाहिए, तो Nano Banana Pro अवेलेबल है. वहीं फास्ट इमेज जेनरेशन, एक्यूरेट इंस्ट्रक्शन फॉलो करने और वेब-बेस्ड इमेज सर्च सपोर्ट के लिए Nano Banana 2 बेहतर ऑप्शन है.

Nano Banana 2 कई Google प्रोडक्ट्स में रोलआउट हो चुका है. जैसे कि-

Gemini ऐप: Nano Banana 2 अब Gemini ऐप में Fast, Thinking और Pro मोड्स में Nano Banana Pro की जगह लेगा. हालांकि Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स खास टास्क के लिए तीन-डॉट मेन्यू के जरिए Nano Banana Pro को दोबारा चुन सकते हैं.

Google Search: यह मॉडल Search के AI Mode और Lens में भी अवेलेबल है. इसे Google ऐप, मोबाइल ब्राउजर और डेस्कटॉप ब्राउजर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी इसे 141 नए देशों और क्षेत्रों में और आठ नये लैंग्वेज के साथ उपलब्ध करा रही है.

AI Studio और API: डेवलपर्स के लिए Nano Banana 2 AI Studio और Gemini API में प्रीव्यू के तौर पर अवेलेबल है. यह Google Antigravity में भी एक्सेस किया जा सकता है.

Google Cloud: Google Cloud के Vertex AI पर Gemini API के जरिए भी यह प्रीव्यू में अवेलेबल है.

Flow: Google Labs के Flow टूल में Nano Banana 2 अब डिफॉल्ट इमेज जेनरेशन मॉडल बन गया है और सभी यूजर्स के लिए बिना किसी क्रेडिट के अवेलेबल है.

Google Ads: Nano Banana 2 अब Google Ads में भी शामिल है. यह एड कैंपेन बनाते समय इमेज और क्रिएटिव सजेशन देने में मदद करता है, जिससे मार्केटिंग का काम और आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Google Chrome में आ रहे हैं नए Gemini AI फीचर्स, अब ब्राउजिंग के दौरान एआई करेगा आपकी मदद

Previous article तमिलनाडु: NDA को झटका, पूर्व मुख्यमंत्री ओपीएस DMK में शामिल, स्टालिन बोले- प्रिय भाई का स्वागत है
Next article ‘गबरू’ का टीजर कब होगा रिलीज? सनी देओल ने दिया अपडेट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel