[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘गबरू’ का टीजर कब होगा रिलीज? सनी देओल ने दिया अपडेट

‘गबरू’ का टीजर कब होगा रिलीज? सनी देओल ने दिया अपडेट

0
‘गबरू’ का टीजर कब होगा रिलीज? सनी देओल ने दिया अपडेट
सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

Gabru Teaser: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गबरू’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड द सीन तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके साथ फिल्म के निर्माता विशाल राणा और निर्देशक शशांक उदापुरकर नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “#गबरू का टीजर जल्द आ रहा है.” इस ऐलान ने ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है.

सनी देओल का पोस्ट

Image 291
‘गबरू’ का टीजर कब होगा रिलीज? सनी देओल ने दिया अपडेट 3

रिलीज डेट में बदलाव

पहले खबर थी कि ‘गबरू’ 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी. इसके अलावा 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर से बचने के लिए यह फैसला मेकर्स ले सकते हैं. हालांकि फाइनल डेट अभी तक मेकर्स ने अनाउंस नहीं किया है.

एक्शन से भरपूर कहानी

‘गबरू’ को एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा बताया जा रहा है. फिल्म में सनी देओल का किरदार एक बच्चे के साथ एक इमोशमल जर्नी से गुजरता है. दोनों अपने-अपने संघर्षों से जूझते हैं और इसी दौरान उनके बीच एक खास रिश्ता बनता है. कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और पावरफुल होगा.

बॉर्डर 2 इस साल हुई रिलीज

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इसी साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत में इसका कुल कलेक्शन 326.91 करोड़ रुपये नेट हो चुका है. माना जा रहा है कि यह 328 से 330 करोड़ के बीच इसका खेल बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- रश्मिका की रस्ट-ऑरेंज साड़ी और विजय का वर्मिलियन अंगवस्त्रम लुक, ट्रेडिशन और एलीगेंस का परफेक्ट कॉम्बो

Previous article Google ने रोलआउट किया Nano Banana 2, अब AI से बनेंगी और भी रियलिस्टिक तस्वीरें
Next article वीडियो में कमाल दिखी ज्योति ठाकुर, गाना ‘फिल्टर में फिट लागेलु’ रिलीज
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel