[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google ने AI मोड में जोड़े Gemini 2.5 Pro समेत ये फीचर्स, चुटकी बजाते ही होगा घंटो का काम मिनटों में

Google ने AI मोड में जोड़े Gemini 2.5 Pro समेत ये फीचर्स, चुटकी बजाते ही होगा घंटो का काम मिनटों में

0
Google ने AI मोड में जोड़े Gemini 2.5 Pro समेत ये फीचर्स, चुटकी बजाते ही होगा घंटो का काम मिनटों में
Google Gemini 2.5 Pro in AI Mode

Google लगातार AI फीचर्स को लॉन्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. Google ने सर्च में अपने AI मोड को और बेहतर बनाने के लिए तीन नए फीचर पेश किए हैं. कंपनी ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. इनमें से दो फीचर फिलहाल अमेरिका में पेड सब्सक्राइबर्स (AI Pro और AI Ultra) के लिए जारी किए हैं जबकि तीसरा फीचर सभी AI मोड यूजर्स के लिए ओपन कर दिया गया है.

नए फीचर्स में Gemini 2.5 Pro लैंग्वेज मॉडल का एक्सेस, अधिक गहराई से सर्च के लिए Deep Search फीचर और एक AI पावर्ड एजेंट शामिल है जो बिजनेस से कॉन्टैक्ट कर प्राइसिंग और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी जुटाने में मदद करता है.

बड़े काम का है Gemini 2.5 Pro  

Gemini 2.5 Pro मॉडल के जरिए यूजर्स अब सर्च इंटरफेस पर ही मैथ्स, कोडिंग और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़ी जटिल सवालों को आसानी से हल कर सकते हैं. यह मॉडल सिर्फ जवाब देने तक सीमित नहीं है बल्कि उससे जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए जरूरी लिंक भी आपको मिल जाती है. हालांकि, फिलहाल यह सुविधा पेड सब्सक्राइबर्स लिए ही उपलब्ध है जिन्होंने Search Labs के AI Mode ट्रायल में हिस्सा लिया है.

लॉन्च हुआ Deep Search 

Google ने Deep Search फीचर को भी लॉन्च किया है. इस नए टूल के जरिए यूजर्स को रिसर्च से जुड़े कामों में अधिक सटीक और गहराई से तैयार किया गया कंटेंट मिलेगा. करियर रिसर्च हो, फाइनेंशियल प्लानिंग या फिर एकेडमिक स्टडी, Deep Search के जरिए डिटेल में जानकारी पाना अब बेहद आसान हो गया है. यह टूल उन कामों को भी कुछ ही सेकेंड में पूरा कर सकता है जिनमें पहले कई घंटे लगते थे. फिलहाल यह सुविधा केवल अमेरिका में उपलब्ध कराई गई है.

Google ने AI मोड में ऐड किया बिजनेस कॉलिंग फीचर  

तीसरा फीचर AI मोड में एजेंटिक क्षमताओं की शुरुआत को दिखाता है. अब जब यूजर्स स्थानीय व्यवसायों से जुड़ी जानकारी सर्च करेंगे तो उन्हें “Have AI check pricing” बटन दिखाई दे सकता है. इस पर टैप करने के बाद AI यूजर्स की जरूरत को बेहतर समझने के लिए फॉलो-अप सवाल पूछेगा और फिर खुद व्यवसायों को कॉल करके जानकारी जुटाने में मदद करेगा. प्राप्त जानकारी को सिस्टम SMS और ईमेल के द्वारा भेज देगा.

WhatsApp पर आपकी ‘वो’ ने मैसेज भेजते ही कर दिया डिलीट? बस ऑन कर दें यह सेटिंग, पता चल जाएगी राज की बात

AI के बाजार में Elon Musk ने उतारी Anime गर्लफ्रेंड, करती है ऐसे-ऐसे काम, जानकर शर्मा जाएंगे आप

Previous article हाय रे कलयुग! सेप्टिक टैंक में मिले 800 मासूम बच्चों के शव, जानें किस देश का है दिल दहला देने वाला कांड
Next article Bihar Mausam Samachar: बिहार के 10 जिलों में ऑरेंज आयर 28 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की 21 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel