[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AC-फ्रिज सर्विसिंग पर 50% की छूट, समर सीजन से पहले Samsung का खास ऑफर

AC-फ्रिज सर्विसिंग पर 50% की छूट, समर सीजन से पहले Samsung का खास ऑफर

0
AC-फ्रिज सर्विसिंग पर 50% की छूट, समर सीजन से पहले Samsung का खास ऑफर
सैमसंग प्रोएक्टिव समर केयर कैपेंन

गर्मी का मौसम आते ही AC और फ्रिज की जरूरत सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए Samsung ने देशभर में एक खास सर्विस की शुरुआत की है. इस सर्विस का नाम Proactive Summer Care Campaign रखा गया है. सैमसंग का यह कैंपेन 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 15 मार्च 2026 तक चलने वाली है. इस दौरान Samsung अपने ग्राहकों को एसी और रेफ्रिजरेटर की सर्विस पर खास छूट दे रही है, ताकि लोग गर्मी शुरू होने से पहले ही अपने अप्लायंसेज की सही देखभाल कर सकें.

सर्विस चार्ज पर बंपर छूट

इस कैंपेन के तहत Samsung ग्राहकों को कई सर्विस बेनिफिट्स दे रहा है. एयर कंडीशनर की लेबर चार्ज, पिक-अप और डिलीवरी और जेट क्लीनिंग पर 50% तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा, गैस चार्जिंग पर 15% डिस्काउंट और स्पेयर पार्ट्स व एक्सेसरीज पर 10% की छूट दी जा रही है. Samsung Care Plus मेंटेनेंस पैक पर भी 15% तक की छूट मिलेगी. वहीं Samsung Store+ के जरिए खरीदारी करने पर 5% का प्रोडक्ट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

क्यों जरूरी है समय पर सर्विस?

कंपनी का कहना है कि गर्मी के पीक सीजन से पहले सर्विस कराने से कई फायदे होते हैं. जैसे एसी और फ्रिज लंबे समय तक बिना रुकावट सही काम करते हैं, ब्रेकडाउन का खतरा कम होता है, कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और सबसे जरूरी पीक सीजन में सर्विस की लंबी वेटिंग से बचा जा सकता है. साथ ही रेगुलर सर्विस से एयरफ्लो बेहतर रहता है. मशीन के अंदर सफाई बनी रहती है और बिजली की खपत भी बैलेंस रहती है. इससे अप्लायंस की लाइफ भी बढ़ती है.

SmartThings ऐप से मिलेगी स्मार्ट सुविधा

इस कैंपेन के साथ Samsung अपने SmartThings ऐप को भी प्रमोट कर रहा है. इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने स्मार्ट एसी और फ्रिज को मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं. कंपनी के ट्रेंड टेक्नीशियन ग्राहकों को डिवाइस कनेक्ट करने में मदद करेंगे और ऐप के फीचर्स का डेमो भी देंगे. इससे यूजर्स अपने अप्लायंस का बेहतर इस्तेमाल सीख सकेंगे.

कौन-कौन सी सर्विस मिलेगी?

इस अभियान में एसी के लिए ड्राई क्लीनिंग और जेट क्लीनिंग जैसी सर्विस शामिल है. रेफ्रिजरेटर के लिए कूलिंग कॉइल क्लीनिंग की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, ऐसे मेंटेनेंस सर्विस पैक भी उपलब्ध हैं, जिनमें समय-समय पर अप्लायंस की देखभाल की जाती है, ताकि पूरी गर्मी परफॉर्मेंस बनी रहे.

सर्विस कैसे बुक करें?

ग्राहक Samsung की सर्विस WhatsApp Support के जरिए बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, Samsung Customer Care नंबर 1800 57267864 पर कॉल करके भी सर्विस अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सैमसंग ने बढ़ाया सस्पेंस, गैलेक्सी एस26 सीरीज में मिलेगा नेक्स्ट-जेन कैमरा एक्सपीरियंस

Previous article ग्रहण के दौरान मंत्र जाप से खुलते हैं सफलता और शांति के मार्ग
Next article दिल्ली : सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel