Xiaomi 17T से लेकर OnePlus N6 तक, जून 2026 में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जून 2026 में लॉन्च हुए इन नए फोन्स पर जरूर नजर डालें. जून में अलग-अलग बजट में कई मॉडल लॉन्च हुए हैं, जिनमें दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट प्रोसेसर जैसी खूबियां मिलती हैं.

By Shivani Shah | July 2, 2026 12:52 PM

जून महीने में भारत में बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए. Motorola, Xiaomi, Samsung और Lava जैसी कंपनियों ने अलग-अलग कीमत में अपने नए डिवाइस पेश किए. किसी फोन में दमदार कैमरा है, तो किसी में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसी खूबियां मिलती हैं. आइए जानते हैं जून 2026 में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के बारे में.

Motorola Edge 70 Pro+

Motorola ने जून की शुरुआत में Edge 70 Pro+ लॉन्च किया. मॉडल के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है. मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6.8-इंच 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. फोन में IP68 और IP69 रेटिंग के अलावा MIL-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है. पावर के लिए इसमें 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Xiaomi 17T

Xiaomi ने भी जून के पहले सप्ताह में Xiaomi 17T लॉन्च किया. इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है. इसमें 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है. फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है. कैमरे की बात करें, तो इसमें Leica के साथ तैयार 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 6,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Redmi Turbo 5

Redmi ने मिड जून में Turbo 5 लॉन्च किया. इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है. इसमें 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है. फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP सेकेंडरी कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,540mAh बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है.

Samsung Galaxy A27 5G

Samsung ने जून के चौथे सप्ताह में Galaxy A27 5G लॉन्च किया. भारत में मॉडल की कीमत का अभी ऐलान नहीं किया गया है. अमेरिका में इसकी कीमत करीब 30,000 रुपये के बराबर रखी गई है. इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 मिलता है. फोन में 6.7-इंच Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. कंपनी इस फोन के लिए 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 Android अपडेट देने का वादा कर रही है. इसमें 50MP + 5MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है.

Samsung Galaxy M47 5G

लास्ट जून में सैमसंग ने अपना एक और मॉडल Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च किया. इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. इसमें 6.7-इंच Full HD+ Super AMOLED फ्लैट डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP + 5MP + 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह Samsung One UI पर काम करेगा.

OnePlus N6

लास्ट जून में OnePlus ने भी अपने N सीरीज का पहला मॉडल OnePlus N6 भारत में लॉन्च किया. इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है. इसमें 6.75-इंच HD LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8000mAh बैटरी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Lava Bold N2 5G

अगर आपका बजट कम है, तो Lava Bold N2 5G भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी कीमत 12,999 रुपये है. इसमें 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. फोन Unisoc T8200 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए, इसमें 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6,000mAh बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें IP64 रेटिंग भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Samsung का नया फोन बाजार में आया, 6 साल तक नहीं होगा पुराना, खरीदने से पहले पढ़ें इसकी पूरी डिटेल