[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Fridge Cleaning Tips: फ्रिज के रबर सील पर क्यों जम जाती है काली परत? जानें वजहें और साफ करने के आसान तरीके

Fridge Cleaning Tips: फ्रिज के रबर सील पर क्यों जम जाती है काली परत? जानें वजहें और साफ करने के आसान तरीके

0
Fridge Cleaning Tips: फ्रिज के रबर सील पर क्यों जम जाती है काली परत? जानें वजहें और साफ करने के आसान तरीके
Fridge Cleaning Tips: फ्रिज की रबर सील पर जमी काली परत कैसे साफ करें

Fridge Cleaning Tips: फ्रिज खोलते-बंद करते समय हमारी नजर अक्सर उसकी रबर सील के आसपास जमी काली-सी गंदगी पर पड़ ही जाती है. यह जमा मैल न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि सील की सिलवटों में फंसकर अजीब-सी बदबू भी पैदा कर देता है. अच्छी बात यह है कि फ्रिज की रबर गैस्केट साफ करने के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट या मुश्किल तरीके की जरूरत नहीं होती.

अगर आप समझ लें कि इस पतली-सी जगह में गंदगी क्यों जमती है और इसे आसानी से कैसे साफ किया जाए, तो आप अपने फ्रिज को ज्यादा साफ-सुथरा और लंबे समय तक बेहतर हालत में रख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

रबर सील पर क्यों जम जाती है काली परत?

फ्रिज के दरवाजे के किनारे लगी डोर सील ठंडी हवा को अंदर रखने और दरवाजे को सही तरीके से बंद रखने का काम करती है. लेकिन इसकी सिलवटों में खाने के छोटे टुकड़े, दूध या सब्जी के छींटे और चिपचिपी गंदगी आसानी से फंस जाती है, जो समय के साथ काली परत का रूप ले लेती है.

जब किचन की गर्म हवा फ्रिज की ठंडी सतह से टकराती है, तो नमी बनने लगती है. यह नमी रबर सील की दरारों में जमा हो जाती है. अगर दरवाजा पूरी तरह बंद न हो या बार-बार खोला जाए, तो यह नमी ज्यादा देर तक बनी रहती है.

रबर सील वैसे भी अक्सर थोड़ी नम रहती है. ऐसी नम जगहों पर फंगस और फफूंदी तेजी से पनपती है, जो धीरे-धीरे काले दाग और गंदी परत में बदल जाती है.

रबर सील पर जमी काली परत को कैसे साफ करें?

सिरके से जमी गंदगी ढीली करें

एक स्प्रे बोतल में नॉर्मल सफेद सिरका भरें और फ्रिज के रबर गैस्केट पर हल्का-हल्का स्प्रे करें. इसे करीब 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि सिरका रबर में जमी गंदगी को ढीला कर सके. इसके बाद गैस्केट को कपड़े से पोंछें. अगर कहीं काले दाग रह जाएं तो उन्हीं जगहों पर दोबारा स्प्रे करके हल्के हाथ से साफ करें. 

बेकिंग सोडा पेस्ट का इस्तेमाल करें 

थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी मिलाएं, ताकि गाढ़ा पेस्ट बन जाए. इस पेस्ट की हल्की परत गैस्केट पर लगाएं, खासकर उन सिलवटों पर जहां दाग और बदबू ज्यादा रहती है. 10-15 मिनट तक छोड़ दें. फिर किसी नरम ब्रश या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद गीले कपड़े से पेस्ट साफ करें.

नींबू का रस और नमक के घोल से साफ करें

नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर एक नेचुरल क्लीनर तैयार कर लें. नींबू नेचर में एसिडिक होता है जो जिद्दी दाग हटाने के काम में आता है. इसे फ्रिज की रबर सील पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में ब्रश से हल्के हाथों रगड़ें. इससे जमी काली गंदगी आसानी से साफ हो जाती है.

रबर सील पर दोबारा काली परत जमने से कैसे रोकें?

फ्रिज की रबर सील पर दोबारा काली परत न जमे, इसके लिए कुछ छोटी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है. हमेशा यह चेक करें कि फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद हो. हफ्ते में एक बार जरूर गीले कपड़े से सील को साफ करें और सफाई के बाद हल्का सा नारियल तेल लगा दें. नारियल तेल लगाने से नमी कम रहती है और फंगस पनपने का खतरा भी घट जाता है.

यह भी पढ़ें: ठंड में बार-बार कर देते हैं फ्रिज बंद? पैसे बचाने के चक्कर में कहीं खराब न हो जाए कंप्रेसर, जानें कैसे करें देख भाल

Previous article Surya and Mangal Yuti: आज 28 दिसंबर 2025 को मंगल और सूर्य की युति, मेष से लेकर मीन राशि तक असर
Next article New Year Snacks Ideas: न्यू ईयर पर तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये आइडियाज
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel