[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style New Year Snacks Ideas: न्यू ईयर पर तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये आइडियाज

New Year Snacks Ideas: न्यू ईयर पर तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये आइडियाज

0
New Year Snacks Ideas: न्यू ईयर पर तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये आइडियाज
न्यू ईयर स्नैक्स आइडियाज (AI Image)

New Year Snacks Ideas: न्यू ईयर के मौके पर आपके भी घर पर मेहमान आने वाले हैं तो उनके स्वागत के लिए आप टेस्टी स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आप कुछ स्नैक्स आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. इन स्नैक्स को आप घरवालों और घर आए मेहमानों को सर्व करें. ये स्नैक्स बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आएंगे. 

मखाना चाट

Makhana Chaat
मखाना चाट (ai image)

नए साल पर स्नैक्स में आप कुछ चटपटा बनाना चाहते हैं तो मखाना चाट को ट्राई कर सकते हैं. मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और मखाने डालकर भून लें. इसके बाद आप मखाने को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें प्याज, टमाटर और खीरा को बारीक काटकर डाल दें. फिर स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिला लें. ऊपर से आप हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी और धनिया पत्ती को मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

पोहा टिक्की 

Poha Tikki
पोहा टिक्की (ai image)

पोहा टिक्की को आप झटपट से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को लें और इसे आप 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. पोहा से पानी निचोड़ लें. अब इसमें आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा सा अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और गोल करके चिपटा कर लें. तवे को गर्म करें और टिक्की को तवे पर डालकर क्रिस्पी होने तक सेंक लें. 

चिप्स चाट

Chips Chaat
चिप्स चाट (ai image)

आप नए साल पर आसानी से चिप्स चाट बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में चिप्स डाल दें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को मिला दें. अब नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. ऊपर से नींबू रस, हरी चटनी और इमली की चटनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद आप धनिया पत्ती को डाल दें. 

आलू के पकौड़े 

Aloo Pakora
आलू के पकौड़े (ai image)

स्नैक्स में आप आलू के पकौड़े को बना सकते हैं. इसके लिए आप आलू को छील लें और इसे पतले स्लाइस में काट लें. एक बर्तन में बेसन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें. पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इसके बाद आप आलू के स्लाइस को बैटर में डुबो दें. फिर गर्म तेल में फ्राई कर लें. 

यह भी पढ़ें: New Year House Party Ideas: नए साल का जश्न घर पर, अपनाएं ये शानदार हाउस पार्टी आइडियाज

यह भी पढ़ें: Bread Malai Roll Recipe: इस बार नए साल पर बाजार की मिठाई नहीं घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड मलाई रोल

Previous article Fridge Cleaning Tips: फ्रिज के रबर सील पर क्यों जम जाती है काली परत? जानें वजहें और साफ करने के आसान तरीके
Next article Baby Girl Names Starting with N: क्यूट सी गुड़िया को दें यूनिक पहचान, यहां देखें N अक्षर वाले प्यारे नाम
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel