Elon Musk का AI Grok बोला: भारत में PM के लिए मोदी पहली पसंद

Elon Musk के AI चैटबॉट Grok ने कहा कि अगर वह भारतीय नागरिक होता तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनता. उसने इंफ्रास्ट्रक्चर, Digital India और UPI ग्रोथ को अपनी पसंद की वजह बताया.

By Rajeev Kumar | April 26, 2026 11:43 PM

Elon Musk के AI चैटबॉट Grok ने भारत में ऑनलाइन बहस छेड़ दी है. एक यूजर ने जब उससे पूछा कि अगर वह भारतीय नागरिक होता तो प्रधानमंत्री पद के लिए किसे चुनता, तो Grok ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया.

Grok का तर्क

Grok ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ, Digital India पहल, UPI का विस्तार और भारत का दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना उसकी पसंद के पीछे मुख्य कारण हैं. इसके विपरीत, उसने राहुल गांधी की वेलफेयर लोक कल्याण केंद्रित आलोचनाओं को कम प्रभावी बताया.

Grok India PM choice / X

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

जैसे ही Grok का जवाब सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दी. कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और लिखा कि Grok तो BJP सपोर्टर निकला. वहीं कुछ ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब AI भी कांग्रेस से दूर हो रहा है.

पृष्ठभूमि भी जानिए

नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और उसके बाद से लगातार भारत के प्रधानमंत्री पद पर हैं. वर्तमान में वह अपने तीसरे कार्यकाल में हैं. Grok का यह बयान भारत की राजनीति में AI की भूमिका और लोगों की सोच पर इसके असर को लेकर नई चर्चा शुरू कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल्स से भूल कर भी न पूछें ये 5 बातें, वरना खुद को डाल देंगे मुश्किल में

यह भी पढ़ें: बिना एक शब्द टाइप किए मिलेगा हर सवाल का जवाब, Grok का नया फीचर है बड़े काम का