2,000 रुपये का देसी एयर प्यूरिफायर वायरल, दिल्ली के युवक का जुगाड़, 15 मिनट में AQI 400 से 50

Desi Air Purifier Jugad: दिल्ली युवक ने 2,000 रुपये में देसी एयर प्यूरिफायर बनाकर 15 मिनट में AQI 400 से 50 कर दिखाया. सर्दी में दिल्ली एयर क्राइसिस पर ये जुगाड़ चर्चा में

By Rajeev Kumar | November 9, 2025 4:15 PM

Desi Air Purifier Jugad: दिल्ली-एनसीआर की हवा सर्दी की शुरुआत के साथ फिर बेहद जहरीली श्रेणी में पहुंच चुकी है. ऐसे में हजारों-लाखों रुपये वाले ब्रांडेड एयर प्योरीफायर पर निर्भरता बढ़ रही है. लेकिन इसी बीच दिल्ली के एक युवक का देसी इनोवेशन वायरल हो गया, जिसने केवल 2,000 रुपये में होम-मेड प्योरीफायर बनाकर कमरे की हवा को 15 मिनट में शुद्ध कर दिया.

ऐसे बना लो-कॉस्ट प्योरीफायर

Reddit पर युवक ने बताया कि उसने एक 150mm एग्जॉस्ट फैन, हेपा फिल्टर, स्विच / रेगुलेटर / तार और कार्डबोर्ड मैटेरियल की मदद से प्योरीफायर असेंबल किया. उसका दावा है कि यह होम-मेड एयर प्योरीफायर, ब्रांडेड फिलिप्स प्योरीफायर से भी ज्यादा असरदार निकला.

घर का बना लो-कॉस्ट एयर प्योरिफायर / रेडिट पोस्ट

खर्च बस इतना

  • एग्जॉस्ट फैन – ₹750
  • हेपा फिल्टर – ₹1,000
  • वायरिंग और स्विच – ₹65
  • कार्डबोर्ड और ग्लू गन – ₹150

15 मिनट में AQI पर नंबर्स गिरे

12×12 फीट के रूम में AQI 380-400 से सीधा 50 के आसपास पहुंचा. वह भी लो-फैन स्पीड में. Reddit कमेंट्स सेक्शन में यूजर्स ने इसे रियल प्रैक्टिकल सॉल्यूशन बताया और कई ने इसके लिए ट्यूटोरियल डिमांड भी कर दी.

दिल्ली में एयर क्वाॅलिटी की समस्या

CREA डेटा के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में दिल्ली टॉप मोस्ट पॉल्यूटेड शहरों में 6ठे पोजिशन पर रही, जहां PM2.5 लेवल सितंबर के मुकाबले तीन गुना रिकॉर्ड हुआ. GBD डेटा बताता है कि 2023 में Delhi की कुल मौतों में 15% मामले केवल प्रदूषण से जुड़े थे.

सर्दियों में AC का ये मोड कर देगा पूरा कमरा गर्म, नहीं पड़ेगी हीटर की जरूरत

सर्दी में Geyser ऑन करने से पहले कर लें ये तैयारी, नहीं आएगा भारी बिजली बिल