कमरे की नमी दूर करने के लिए Dehumidifier खरीदें या AC ही काफी है? जानें कौन है बेहतर
Dehumidifier vs AC: मॉनसून में बढ़ी हुई नमी से निपटने के लिए सही डिवाइस चुनना बेहद जरूरी है. डीह्यूमिडिफायर और एसी दोनों अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं. एक हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को कंट्रोल करने पर फोकस करता है, जबकि दूसरा कूलिंग के साथ कुछ हद तक नमी भी कम करता है.
मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. बारिश भले ही गर्मी से राहत लेकर आती हो, लेकिन इसके साथ घरों में बढ़ी हुई नमी भी परेशानी बन जाती है. कई बार टेम्परेचर ज्यादा नहीं होता, फिर भी हवा इतनी चिपचिपी लगती है कि घर के अंदर भी कम्फर्ट फील नहीं होता. ऐसे में कई लोग एसी चलाकर राहत पाने की कोशिश करते हैं, जबकि कुछ लोग डिह्यूमिडिफायर खरीदने के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट पर स्क्रॉल करते हैं.
लेकिन सवाल यह है कि मॉनसून में कौन-सा ऑप्शन बेहतर है? अगर आप इन दोनों के काम करने का तरीका समझ लें, तो बारिश के मौसम में अपने घर के लिए सही ऑप्शन चुनना काफी आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं.
डीह्यूमिडिफायर: क्या है और कैसे काम करता है?
अगर आपका सबसे बड़ा मकसद कमरे की नमी (Humidity) को कम करना है, तो डीह्यूमिडिफायर (Dehumidifier) एसी से बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. इसे खासतौर पर हवा से एक्स्ट्रा नमी निकालने के लिए बनाया गया है. यह कमरे की नम हवा को अंदर खींचता है, उसमें मौजूद पानी को अलग कर देता है और फिर सूखी हवा वापस कमरे में छोड़ देता है.
इतना ही नहीं, आजकल कई डीह्यूमिडिफायर में ह्यूमिडिटी लेवल सेट करने का भी फीचर मिलता है. यही वजह है कि यह मॉनसून के दौरान या उन जगहों पर काफी काम आता है, जहां सीलन और नमी ज्यादा रहती है. कुछ मॉडल्स में लॉन्ड्री मोड भी मिलता है, जिससे घर के अंदर कपड़े जल्दी सूख जाते हैं. हालांकि, इसका एक छोटा-सा नुकसान भी है. क्योंकि डीह्यूमिडिफायर हवा से सिर्फ नमी हटाता है, गर्मी नहीं. इसलिए इसे चलाने पर कमरे का टेम्परेचर थोड़ा बढ़ा हुआ फील हो सकता है.
यह भी पढ़ें: AC के साथ स्टेबलाइजर लगवाएं या छोड़ दें? जानें आपके घर के लिए क्या है सही ऑप्शन
AC: क्या है और कैसे काम करता है?
अगर आपके घर में एसी लगा है, तो वह सिर्फ कमरे को ठंडा ही नहीं करता, बल्कि हवा में मौजूद नमी (Humidity) भी कम करता है. हालांकि, यह उसका मेन काम नहीं है. जब कमरे की गर्म और नम हवा एसी की ठंडी कॉइल्स से होकर गुजरती है, तो उसमें मौजूद नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है. यही बूंदें ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकल जाती हैं. इसी प्रोसेस के दौरान एसी कमरे की गर्मी भी बाहर निकाल देता है.
यही वजह है कि जब मौसम गर्म और उमस भरा हो, तब एसी सबसे बेहतर ऑप्शन होता है. अगर आपके एसी में ड्राई मोड (Dry Mode) दिया गया है, तो यह कमरे को ज्यादा ठंडा किए बिना नमी कम करने पर फोकस करता है.
Dehumidifier vs AC: आपको किसे खरीदना चाहिए?
अगर आपका मेन फोकस कमरे की नमी कम करना, सीलन और फफूंदी से बचाव करना या घर के अंदर कपड़े जल्दी सुखाना है, तो डीह्यूमिडिफायर एक बेहतरीन ऑप्शन है. खास बात यह है कि यह बिना कमरे को ठंडा किए सिर्फ हवा की एक्स्ट्रा नमी को कम करता है. इसलिए जब कूलिंग की जरूरत न हो, तब यह ज्यादा असरदार होता है.
वहीं, अगर मौसम गर्म और उमस भरा है, तो एसी बेहतर ऑप्शन है. यह न सिर्फ कमरे को ठंडा करता है, बल्कि हवा से कुछ हद तक नमी भी निकाल देता है. इससे माहौल ज्यादा कम्फर्टेबल फील होता है. अगर आपके घर में सालभर नमी बहुत ज्यादा रहती है, तो दोनों का साथ में यूज करना सबसे अच्छा समाधान हो सकता है. डीह्यूमिडिफायर हवा की नमी को कंट्रोल रखता है, जबकि एसी कमरे का टेम्परेचर कम्फर्टेबल बनाए रखता है.
यह भी पढ़ें: क्या आपका AC बदलने का समय आ गया है? पहले खुद से पूछें ये 3 सवाल
