[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Sanchar Saathi: आपका फोन असली है या नकली? संचार साथी पर IMEI नंबर डालते ही चल जाएगा पता, जानें तरीका

Sanchar Saathi: आपका फोन असली है या नकली? संचार साथी पर IMEI नंबर डालते ही चल जाएगा पता, जानें तरीका

0
Sanchar Saathi: आपका फोन असली है या नकली? संचार साथी पर IMEI नंबर डालते ही चल जाएगा पता, जानें तरीका
संचार साथी पोर्टल से पता करें फोन है या नकली (Photo-AI Generated)

Sanchar Saathi: नया स्मार्टफोन खरीदना हमेशा एक यादगार पल होता है, लेकिन आजकल बाजार में नकली फोनों की भरमार लग चुकी है. ये फेक फोन दिखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें खराब क्वालिटी, सिक्योरिटी खतरे और वारंटी जैसे फायदे नहीं मिलते. इसी तरह की ठगी से लोगों को बचाने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने संचार साथी पोर्टल शुरू किया है. इस पोर्टल पर आप अपने नए फोन का IMEI नंबर डालकर पता लगा सकते हैं कि आपका फोन असली है या नहीं.

क्या होता है IMEI नंबर?

IMEI यानी इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी.  यह 15 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जो हर फोन की पहचान की तरह काम करता है. संचार साथी पोर्टल पर इसे वेरिफाई करके आप फोन की असलियत जान सकते हैं, उसके ब्रांड और मॉडल की डिटेल्स देख सकते हैं और यह भी पता लगा सकते हैं कि फोन ब्लैकलिस्ट या चोरी की रिपोर्ट में शामिल तो नहीं है.

कैसे चेक करें फोन असली है या नकली?

स्टेप 1: अगर आपको अपने फोन का IMEI नंबर नहीं पता है तो यह जानने के लिए आपको *#06# डायल करना होगा. स्क्रीन पर 15 अंकों का IMEI नंबर आपको दिख जाएगा. आप इसे अपने फोन की सेटिंग्स में ‘About Phone’ या ‘Status’ सेक्शन में भी देख सकते हैं. इसे संभाल कर रखें, क्योंकि आगे इसकी जरूरत पड़ेगी.

स्टेप 2: संचार साथी पोर्टल पर जाएं- https://sancharsaathi.gov.in

स्टेप 3: Citizen-centric services सेक्शन में ‘Know Genuineness of Your Mobile Handset’ पर क्लिक करें.

स्टेप 4: कैप्चा और अपना मोबाइल नंबर डालें, फिर ‘Get OTP’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.

स्टेप 5: जैसे ही आपको OTP मिल जाए, उसे पोर्टल में डालकर वेरिफिकेशन करें.

स्टेप 6: वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, पोर्टल आपसे आपके फोन का IMEI नंबर मांगेगा. दिए गए बॉक्स में अपना 15-डिजिट IMEI नंबर डालें और ‘Submit’ पर क्लिक करें.

स्टेप 7: पोर्टल पर आपको अपने फोन का डिटेल्स दिखाई देने लगेगा, जैसे ब्रांड, मॉडल और रजिस्ट्रेशन स्टेटस. 

अगर ये डिटेल्स आपके डिवाइस से मेल खाती है, तो आपका फोन असली है. अगर डिटेल्स मैच नहीं करती हैं या IMEI पहचाना नहीं जाता, तो हो सकता है आपका फोन नकली या चोरी किया गया हो. इसके अलावा, आपको नीचे ‘Check another IMEI’ का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे आप अपने अन्य हैंडसेट्स की भी ऑथेंटिसिटी चेक कर सकते हैं.

Ravi Shastri Pk 4
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Sanchar Saathi App: आपके फोन में कौन-कौन सी परमिशन मांगता है संचार साथी? देखें पूरी लिस्ट

Previous article Heavy Rain Cold Wave Warning: अगले 48 घंटे भारी बारिश, 3-7 दिसंबर तक शीतलहर की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Next article Good News: भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, बिहार से दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन में मिलेगी ATM से कैश निकालने की सुविधा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel