[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Good News: भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, बिहार से दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन में मिलेगी ATM से कैश निकालने की सुविधा

Good News: भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, बिहार से दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन में मिलेगी ATM से कैश निकालने की सुविधा

0
Good News: भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, बिहार से दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन में मिलेगी ATM से कैश निकालने की सुविधा
सांकेतिक फोटो

Good News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नए- नए प्रयोग करती रहती है. इसी कड़ी में अब लंबी दूरी की ट्रेनों में एटीएम लगाने का प्रयोग शुरू हो गया है. इस कदम से यात्रियों को सफर के दौरान अधिक नकद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि जरूरत पड़ते ही वे ट्रेन में लगे एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे.

यात्रियों को सुविधा और रेलवे को एक्स्ट्रा इनकम

यात्रा के समय यदि आपको अचानक कैश की कमी हो जाए तो आपको स्टेशन पर खोजने एटीएम खोजने की कोई जरुरत नहीं होगी. कई बार एटीएम दूर होने की स्थिति में ट्रेन गाड़ी भी छूट जाती है. रेलवे ने इस सुविधा का ट्रायल महाराष्ट्र की मनमाड-मुंबई सीएसएमटी रूट पर चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में कर दिया है. इस कदम से यात्रियों को तो राहत मिलेगी ही और रेलवे को एक्स्ट्रा इनकम होगा.

अगर यह ट्रायल सफल रहा तो जल्द ही भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस और अंग एक्सप्रेस जैसी कई लंबी दूरी की ट्रेनों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी.इस पूरे प्रोजेक्ट को एटीएम ऑन व्हील्स नाम दिया गया है.

सभी मानकों का रखा जायेगा ख्याल

ट्रेनों में लगने वाले एटीएम को बोगी के पीछे मौजूद मिनी पेंट्री के स्थान पर लगाया जाएगा. एटीएम को रबर पैड और नट-बोल्ट की मदद से फिट किया जाएगा ताकि झटकों का असर न पड़े. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस जगह दो फायर एक्सटिंग्विशर भी लगाए जाएंगे और मशीन को एक मजबूत शटर से कवर किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 से अधिक जिलों में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, हो जाएं सावधान

Previous article Sanchar Saathi: आपका फोन असली है या नकली? संचार साथी पर IMEI नंबर डालते ही चल जाएगा पता, जानें तरीका
Next article नगरपालिका की सख्ती के बाद भी शहरवासियों को राहत नहीं
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel