₹485 में BSNL दे रहा डेली 2.5GB डेटा, ऑफर बस इस दिन तक

अगर आप BSNL यूजर हैं और सस्ते में ज्यादा डेटा और वैलिडिटी चाहते हैं, तो फिर आपके लिए 485 रुपये वाला प्लान बढ़िया ऑप्शन है. क्योंकि, कंपनी इस प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दे रही है. जानिए डिटेल्स में.

By Shivani Shah | March 23, 2026 10:02 AM

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आए दिन अपने यूजर्स के लिए ऐसे प्लान्स और ऑफर्स पेश करते रहती है, जिसमें सस्ते में अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर ज्यादा डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं. ऐसे में एक बार फिर कंपनी एक नया किफायती ऑफर लेकर आ गई है. इस ऑफर के तहत कंपनी अपने 485 रुपये वाले पुराने प्लान में ज्यादा डेटा का फायदा दे रही है. हालांकि, यह ऑफर कुछ दिनों के लिए है.

क्या है BSNL का नया ऑफर?

BSNL ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इस ऑफर के बारे में ट्वीट किया है. कंपनी के पोस्ट के अनुसार, 485 रुपये वाले प्लान में यूजर्स 2.5GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. यह कंपनी का पुराना प्लान है और इसमें 2GB डेली डेटा का बेनिफिट मिलता था. लेकिन अब इस ऑफर के तहत यूजर्स 500जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं 485 रुपये वाले प्लान में?

ऑफर के तहत डेली 2.5GB डेटा के अलावा, 485 रुपये वाले प्लान में 72 दिनों की वैलिडिटी, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS जैसी बेसिक फायदे मिलेंगे.

कब तक वैलिड है कंपनी का यह ऑफर?

कंपनी का यह ऑफर 31 मार्च तक ही वैलिड है. ऐसे में अगर आप ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी का फायदा सस्ते में उठाना चाहते हैं, तो फिर फटाफट इस प्लान को रिचार्ज कर लें. इस प्लान को रिचार्ज आप कंपनी के ऑफिशियल साइट से कर सकते हैं.

किसके लिए अच्छा ऑप्शन है यह प्लान?

ऐसे बीएसएनएल यूजर्स, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं. इस प्लान में ऑफर के तहत यूजर्स 72 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा का फायदा उठा पाएंगे. सबसे खास बात तो यह है, कि 500 रुपये से कम में यूजर अपने नंबर को पूरे 2.5 महीने तक एक्टिव रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL का बजट-फ्रेंडली प्लान- 70 दिन वैधता और 3GB डेटा रोजाना, जानें पूरी डिटेल