जिसे माना था रिटायर, Apple ने उसी iPhone 5s को दे दी नई जिंदगी, 13 साल पुराने मॉडल के लिए जारी किया नया अपडेट

2013 के iPhone 5s को के बार फिर 2026 में नया अपडेट मिल गया है. Apple ने खास तौर पर उन आईफोन्स के लिए नया अपडेट iOS 12.5.8. जारी किया है, जो नए iOS वर्जन नहीं चला सकते. इसमें iPhone 5s के साथ iPhone 6 भी शामिल है.

By Shivani Shah | January 27, 2026 11:10 PM

जिस iPhone 5s को लोग कब का रिटायर मान चुके थे, उसी फोन को Apple ने 2026 में एक नई जिंदगी दे दी है. हैरानी की बात ये है कि 2013 में लॉन्च हुआ यह छोटा-सा iPhone अब भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट पा रहा है और वो भी सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि बेहद जरूरी काम के लिए. Apple ने iPhone 5s के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिससे iMessage और FaceTime जैसी सेवाएं कम से कम 2027 तक सही तरीके से चलती रहेंगी. इसका मतलब है कि इस पुराने फोन से अब भी मैसेज भेजे जा सकेंगे, वीडियो कॉल की जा सकेगी और फोन को बिना किसी दिक्कत के एक्टिव किया जा सकेगा.

कौन सा अपडेट है ये और क्यों है खास?

इस अपडेट का नाम है iOS 12.5.8. यह खास तौर पर उन iPhones के लिए जारी किया गया है, जो नए iOS वर्जन नहीं चला सकते. इसमें iPhone 5s के साथ iPhone 6 भी शामिल है. आज के स्मार्टफोन दौर में 12 साल पुराने फोन को सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलना बेहद रेयर है. यह अपडेट किसी नए फीचर के लिए नहीं, बल्कि एक जरूरी सिस्टम सर्टिफिकेट को एक्सटेंड करने के लिए लाया गया है. यही सर्टिफिकेट iMessage, FaceTime और डिवाइस एक्टिवेशन जैसी सर्विस के लिए जरूरी होता है. अगर यह अपडेट नहीं आता, तो जनवरी 2027 के बाद ये सारी सर्विस अचानक बंद हो सकती थी.

कुछ यूजर्स के लिए क्यों है ये अपडेट बहुत जरूरी?

भले ही आज iPhone 5s किसी का मेन फोन न हो, लेकिन बहुत से लोग इसे बैकअप फोन के तौर पर, सेकेंडरी डिवाइस के रूप में, बुजुर्ग परिवार के सदस्यों के लिए
अब भी इस्तेमाल कर रहे हैं. इस अपडेट के बिना ये फोन रोजमर्रा की बातचीत के लिए लगभग बेकार हो सकते थे.

Apple ने अपने ही वादे से आगे बढ़कर किया सपोर्ट

Apple ने ऑफिशियली तौर पर कहा है, कि वह किसी भी iPhone को कम से कम 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देता है. लेकिन हकीकत में कंपनी इससे कहीं आगे निकल जाती है. iPhone 6s को लॉन्च के 11 साल बाद भी 2025 तक अपडेट मिला और अब iPhone 5s जैसे और भी पुराने फोन को जरूरी फिक्स दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Apple लेकर आया AirTag 2, खोई हुई चीजें को ढूंढना में मदद करेगा ये डिवाइस, जानें फीचर और प्राइस