₹1199 में Airtel दे रहा अनलिमिटेड डेटा, फ्री Amazon Prime और बहुत कुछ

OTT लवर्स के लिए Airtel का 1199 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और साथ में Amazon Prime के साथ 20+ ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलेंगे. यानी एक रिचार्ज में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज मिलेगा.

By Shivani Shah | February 20, 2026 8:18 AM

अगर आप बिना अलग से सब्सक्रिप्शन लिए Amazon Prime का मजा लेना चाहते हैं या फिर पूरे साल के लिए Adobe जैसे प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज का एक्सेस चाहते हैं, तो एयरटेल का 1199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. क्योंकि, यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक ही लिमिटेड नहीं है, बल्कि इसमें एंटरटेनमेंट और डिजिटल बेनिफिट्स का भी खास पैकेज भी शामिल है. साथ ही इसमें पूरे 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी भी मिलेगी. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में पूरी डिटेल्स.

एयरटेल का 1199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 1199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों तक चलता है. इस दौरान सभी नेटवर्क पर यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप एयरटेल के 5G यूजर हैं, तो फिर आप पूरे 84 दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

एयरटेल का 1199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

मिलेंगे एडिशनल बेनिफिट्स

सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, इस प्लान में 84 दिनों तक फ्री Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. यानी अनलिमिटेड डेटा के साथ अनलिमिटेड बिंज-वॉचिंग का मजा मिलेगा. इसके अलावा, Airtel Xstream Play का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिससे SonyLIV + 20 OTT आप फ्री में देख सकेंगे. वहीं, अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, तो फिर इस प्लान के तहत आप 12 महीनों तक Adobe Express Premium का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं.

इतना ही नहीं, स्पैम और फ्रॉड से यूजर्स को बचाने के लिए एयरटेल इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट का फायदा भी दे रही है. साथ में फ्री हेलोट्यून्स का फायदा भी मिलेगा, जिससे आप फ्री में हर महीने एक हेलोट्यून सेट कर सकते हैं.

किन यूजर्स के लिए है फायदेमंद?

1199 रुपये का यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो हर महीने रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं. साथ ही जिन्हें ज्यादा डेटा, OTT और एडिटिंग ऐप का फायदा फ्री में चाहिए, तो उनके लिए ये प्लान परफेक्ट है.

यह भी पढ़ें: Airtel का बड़ा तोहफा, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा सालभर Adobe Premium फ्री, जानिए किन प्लान्स में उठा सकते हैं फायदा