Airtel ₹548 प्लान: 84 दिन वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा
Airtel का ₹548 प्रीपेड प्लान 84 दिन की वैलिडिटी (Airtel ₹548 Plan Validity) के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 7GB डेटा और 900 SMS मिलते हैं. साथ ही Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन और हेलो ट्यून्स की सुविधा भी शामिल है. यह प्लान कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स देने वाला विकल्प है.
एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती ₹548 प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Airtel ₹548 Plan) पेश किया है, जिसमें करीब तीन महीने यानी 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान उन यूज़र्स के लिए खास है जो कम कीमत में कॉलिंग, डेटा और अतिरिक्त बेनिफिट्स चाहते हैं.
Airtel ₹548 Plan: कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स
इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिसमें रोमिंग भी शामिल है. डेटा के तौर पर इसमें कुल 7GB इंटरनेट दिया गया है.
Airtel ₹548 Plan: SMS और एक्स्ट्रा ऑफर्स
ग्राहकों को पूरे रिचार्ज पीरियड में 900 SMS भेजने का फायदा मिलेगा. इसके साथ ही एयरटेल इस प्लान में Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है, जिसकी कीमत लगभग ₹4,000 है.
Airtel ₹548 Plan: एंटरटेनमेंट और हेलो ट्यून्स
इस प्लान के साथ यूज़र्स को हेलो ट्यून्स सर्विस भी मिलेगी, जिसमें एक ट्यून को 30 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
Airtel ₹548 Plan: क्यों है खास
₹548 की कीमत में तीन महीने की वैलिडिटी, कॉलिंग, डेटा, SMS और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन- यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बजट में ज्यादा बेनिफिट्स चाहते हैं.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: सस्ते में नंबर रखना है एक्टिव? Airtel का ₹199 प्लान है अच्छा ऑप्शन
