Airtel के 84 दिन वाले प्लान- कॉलिंग और SMS फ्री, मिलेंगे खास बेनिफिट्स

Airtel ने ₹469 और ₹548 वाले 84 दिन के प्रीपेड प्लान पेश किये हैं. इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS और Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है. ₹548 वाले प्लान में 7GB डेटा भी शामिल है.

By Rajeev Kumar | April 19, 2026 11:00 AM

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा प्रीपेड प्लान पेश किया है जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग का फायदा देता है. यह प्लान खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो सेकेंडरी सिम पर कॉलिंग और SMS का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं लेकिन डेटा की जरूरत कम होती है.

₹469 वाला Airtel प्लान

इस प्लान की कीमत ₹469 है और इसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और कुल 900 SMS का लाभ मिलता है. यह एक वॉइस-ओनली प्लान है, यानी इसमें डेटा शामिल नहीं है. हालांकि, ग्राहक चाहें तो इसके साथ अलग से डेटा पैक जोड़ सकते हैं. इसके अलावा, Airtel इस प्लान में Adobe Express Premium का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलोट्यून्स और स्पैम-फ्री नेटवर्क एक्सपीरियंस भी दे रही है.

₹548 वाला Airtel प्लान

Airtel के पास एक और सस्ता 84 दिन वाला प्लान है जिसकी कीमत ₹548 है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 900 SMS मिलते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें कंपनी 7GB हाई-स्पीड डेटा भी ऑफर करती है. यानी अगर यूजर को थोड़ी-बहुत इंटरनेट की जरूरत है तो यह प्लान ज्यादा बेहतर साबित होगा. इसमें भी Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं.

किसके लिए है यह प्लान

अगर आप Airtel नंबर को सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और डेटा की जरूरत कम है, तो ₹469 वाला प्लान आपके लिए सही रहेगा. वहीं, अगर कॉलिंग के साथ-साथ कभी-कभी इंटरनेट भी इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ₹548 वाला प्लान बेहतर विकल्प है.

यह भी पढ़ें: Airtel का तगड़ा ऑफर, रोज 2.5GB डेटा + OTT और 84 दिन वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: 77 दिन चलेगा Airtel का ₹799 प्लान, मिलेगा डेली डेटा और एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी