AI+ Nova 2 की बिक्री आज से शुरू, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स और प्राइस

AI+ Nova 2 भारत में सेल के लिए आ चुका है. इसमें स्मूद डिस्प्ले, अच्छी कैमरा परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी मिलती है. अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में यह ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है.

By Ankit Anand | April 14, 2026 3:59 PM

AI+ Smartphone ने भारत में अपना नया Nova 2 लॉन्च कर दिया है. इसकी सेल आज से शुरू हो गई है. यह फोन Nova सीरीज का हिस्सा है और इसे आप Flipkart के साथ-साथ कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं. Nova 2 खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं. इसमें अच्छी बैटरी लाइफ, शानदार डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद परफॉर्मेंस दिए गए हैं.

AI+ Nova 2 की प्राइस 

AI+ Nova 2 भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है. इसका बेस मॉडल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ ₹8,999 में मिलता है, जबकि थोड़ा पावरफुल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹10,999 में उपलब्ध है.

AI+ Nova 2 के फीचर्स

AI+ Nova 2 एक ऐसा स्मार्टफोन है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें आपको 6.745 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, ऐप स्विचिंग और पूरा यूजर एक्सपीरियंस काफी स्मूद और फास्ट महसूस होता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो डेली फोटोज, पोर्ट्रेट और नॉर्मल शॉट्स के लिए अच्छा रिजल्ट देने की कोशिश करता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है. साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है और ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ता.

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra: आ रहा कैमरा फोन डिजाइन का नया मास्टरपीस, देखिए क्या है कमाल