[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology YouTube से कमाई हुई और भी मुश्किल! मोनेटाइजेशन पॉलिसी के बाद अब हटेगा 10 साल पुराना फीचर

YouTube से कमाई हुई और भी मुश्किल! मोनेटाइजेशन पॉलिसी के बाद अब हटेगा 10 साल पुराना फीचर

0
YouTube से कमाई हुई और भी मुश्किल! मोनेटाइजेशन पॉलिसी के बाद अब हटेगा 10 साल पुराना फीचर
YouTube

हाल ही में सबसे बड़े ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव किया था. जिसे कंपनी 15 जुलाई से लागू करने वाली है. जिससे क्रिएटर्स को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन अब YouTube ने क्रिएटर्स के सामने एक और चुनौती रख दी है. मोनेटाइजेशन पॉलिसी के बाद YouTube अपने प्लेटफॉर्म में एक और बड़ा बदलाव करने जा रही है. प्लेटफॉर्म अपना एक पुराना फीचर बंद कर रही है, जिससे क्रिएटर्स के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है. चलिए फिर जानते हैं यूट्यूब के इस नए बदलाव के बारे में.

YouTube Policy Change: यूट्यूबर्स के लिए बैड न्यूज, अब ऐसे वीडियोज के लिए नहीं मिलेंगे पैसे

बंद हो जाएगी YouTube की सालों पुरानी सुविधा

दरअसल, वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube अपने सालों पुराने फीचर Trending Page को प्लेटफॉर्म से हटा रही है. यूट्यूब के इस फीचर से यूजर्स जान पाते थे कि ट्रेंड में क्या चल रहा है. साथ ही क्रिएटर्स भी इससे ट्रेंड का पता कर उसके आधार पर वीडियो बनाते थे. ट्रेंड के आधार पर वीडियो बनाने से उसमें ज्यादा व्यूज आने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में अब इस फीचर के हट जाने से क्रिएटर्स को ट्रेंड में चल रहे टॉपिक के बारे में पता नहीं चल पाएगा.

बता दें कि, 2015 में प्लेटफॉर्म में इस Trending Page फीचर को कंपनी ने लॉन्च किया था. Trending Page के तहत प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो हाइलाइट होते थे, जो लोगों के बीच ज्यादा पसंद किये जा रहे हैं या ऐसे वीडियो जो जल्दी फेमस हो रहे हैं. Trending Page में ज्यादातर वायरल वीडियो, न्यूज, म्यूजिक जैसे कई तरह के विडीयोज होते थे.

क्या क्रिएटर्स के लिए कमाई करना हुआ और भी मुश्किल?

मोनेटाइजेशन पॉलिसी 15 जुलाई से लागू होने के बाद अब यूट्यूब द्वारा अपने खास फीचर को बंद कर देने से क्रिएटर्स के लिए कमाई करना मुश्किल हो सकता है. क्योंकि, इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स पता कर पाते थे कि लोग किस तरह के विडीयोज को देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, ताकि वए उस तरह के विडीयोज बना सके. ऐसे में अब इस फीचर के न रहने से क्रिएटर्स को थोड़ी परेशानी हो सकती है. क्योंकि, ट्रेंडिंग टॉपिक का उन्हें पता नहीं चल सकेगा. जिससे वे उन्हें बना नहीं पाएंगे और विडीयोज में व्यूज कम आ सकते हैं.

मिलेगा ये ऑप्शन

हालांकि, Trending Page के बंद होने के बाद यूट्यूब अपने क्रिएटर्स को एक नया ऑप्शन दे सकता है. प्लेटफॉर्म अब क्रिएटर्स को कैटेगरी-स्पेसिफिक चार्ट यानी ट्रेंडिंग चार्ट (Trending Chart) दिखाना शुरू करेगा. जिसमें ट्रेंडिंग वीडियो, म्यूजिक वीडियो, टॉप पॉडकास्ट सहो, मूवी ट्रेलर से लेकर अन्य ट्रेंडिंग टॉपिक शामिल है. धीरे-धीरे इस फीचर में प्लेटफॉर्म और भी कंटेंट शामिल कर सकता है. इसे लेकर कंपनी ने कहा है कि Trending Chart के जरिए यूट्यूब यूजर्स को बड़ी रेंज में पॉपुलर कंटेंट दिखाई जा सकती है. इसके अलावा YouTube अपने यूजर्स को पर्सनाइलज्ड वीडियो का सुझाव देना बंद नहीं करेगा.

कैसे करें YouTube चैनल मोनेटाइज? कितने सब्सक्राइबर्स से बनेगा काम

WhatsApp चलाओ, पैसे कमाओ! हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कमाल का तरीका

चाहिए Extra Income? अब Telegram से होगी छप्पर फाड़ कमाई! जानिए आसान तरीका

Previous article Best Btech University 2025: IIT’s को टक्कर देता है DTU! 85 लाख का हाईएस्ट पैकेज
Next article Sma Chawal Idli: बच्चों को देना है कुछ हेल्दी नाश्ता, तो आज ही ट्राय करें ये रेसिपी 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel