कम खर्च में लंबे समय तक एसी चलाने के लिए 5 जरूरी बातें गांठ बांध लें

गर्मियों में AC का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली बिल भी बढ़ जाता है और मशीन जल्दी खराब हो सकती है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि एयर फिल्टर की सफाई, सही तापमान सेट करना, आउटडोर यूनिट की देखभाल और ड्रेन लाइन की जांच जैसी 5 आदतें अपनाकर आप AC को लंबे समय तक बेहतर रख सकते हैं

By Rajeev Kumar | March 22, 2026 11:45 PM

उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और शहरों में लोग AC का इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लगातार AC चलाने से बिजली बिल बढ़ जाता है और मशीन जल्दी खराब हो जाती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखा जाए तो न सिर्फ बिजली की बचत होगी बल्कि AC भी सालों तक बिना दिक्कत चलेगा.

1. एयर फिल्टर की नियमित सफाई

हर हफ्ते AC के एयर फिल्टर को साफ करना जरूरी है. गंदे फिल्टर पर धूल जमने से हवा का फ्लो कम हो जाता है, जिससे कमरा देर से ठंडा होता है और AC पर ज्यादा लोड पड़ता है. इसका सीधा असर बिजली बिल पर पड़ता है.

2. सही तापमान सेट करें

AC का तापमान हमेशा 24-26 डिग्री सेल्सियस पर सेट करना चाहिए. इससे कमरे में आरामदायक ठंडक बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है. बहुत कम तापमान पर AC चलाने से बिजली का खर्च बढ़ जाता है.

3. लगातार ऑन न रखें

AC को लगातार 8-10 घंटे तक ऑन रखना सही नहीं है. बीच-बीच में इसे बंद करने से मशीन को आराम मिलता है और इसकी लाइफ बढ़ती है.

4. आउटडोर यूनिट की देखभाल

AC के आउटडोर यूनिट में धूल और कचरा जमा हो सकता है. इसे समय-समय पर साफ कराना चाहिए. अगर ज्यादा गंदगी हो तो मैकेनिक बुलाकर सर्विस कराएं.

5. ड्रेन लाइन की जांच

AC की ड्रेन लाइन में ब्लॉकेज होने पर पानी जमा हो जाता है, जिससे जंग लग सकती है और मशीन जल्दी खराब हो सकती है. इसलिए ड्रेन लाइन की नियमित जांच जरूरी है.

आराम और बचत के टिप्स

अगर आप इन 5 बातों का ध्यान रखते हैं तो आपका AC ज्यादा बिजली नहीं खाएगा और लंबे समय तक बिना खराब हुए चलेगा. गर्मियों में आराम और बचत दोनों के लिए ये टिप्स बेहद जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें: AC में कितना होना चाहिए सही गैस प्रेशर? जान लीजिए वरना हो सकते हैं स्कैम के शिकार