[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Aadhaar Card New Rules: 1 नवंबर 2025 से बदल जाएंगे आधार से जुड़े ये 3 नियम, फटाफट कर लें इन्हें नोट

Aadhaar Card New Rules: 1 नवंबर 2025 से बदल जाएंगे आधार से जुड़े ये 3 नियम, फटाफट कर लें इन्हें नोट

0
Aadhaar Card New Rules: 1 नवंबर 2025 से बदल जाएंगे आधार से जुड़े ये 3 नियम, फटाफट कर लें इन्हें नोट
Aadhaar Card New Rules From 1 November 2025

Aadhaar Card New Rules: आज हर किसी को ये बात पता है कि आधार हमारे लिए कितना जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. बच्चों को स्कूल में एडमिशन करवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, बिना आधार के ये जरूरी काम अधूरे हैं. अगर आप भी आधार धारक हैं तो खबर आपके लिए जरूरी है. दरअसल, 1 नवंबर 2025 से आधार से जुड़े कुछ नियम में बदलाव होने जा रहे हैं. सरकार के ये नए नियम आधार सेवाओं को पहले से ज्यादा तेज, आसान और सेफ बनाने के लिए लाए गए हैं. आइए आपको बताते हैं.

पहला बदलाव: आधार डिटेल्स अपडेट करना

पहले अगर आपको अपने आधार में कोई सुधार या अपडेट करवाना होता था, तो आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था. लेकिन अब ये पूरा काम ऑनलाइन किया जा सकता है. आपके दिए गए डिटेल्स जैसे नाम या पता अब अपने आप सरकारी डॉक्यूमेंट (जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड) से मिलाए जाएंगे, जिससे अपडेट का प्रोसेस पहले से तेज और ज्यादा सेफ हो जाएगा.

अपडेटेड फीस स्ट्रक्चर

  • नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस अब ₹75 रुपये लगेगी.
  • फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन या फोटो अपडेट करने की फीस अब ₹125  
  • 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह फ्री रहेगी.
  • ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक फ्री है, इसके बाद एनरोलमेंट सेंटर पर अपडेट कराने पर ₹75 फीस लगेगी.
  • आधार रीप्रिंट करने की फीस अब ₹40 रुपये हो गयी है.
  • घर पर एनरोलमेंट सर्विस करवाने पर पहले व्यक्ति के लिए ₹700 और उसी पते पर हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए ₹350 हो गयी है.

दूसरा बदलाव: आधार-पैन लिंक करना अब जरूरी

हर पैन कार्ड धारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपना पैन आधार से लिंक करना होगा. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड बंद हो जाएगा और फिर इसका इस्तेमाल किसी भी तरह के वित्तीय या टैक्स से जुड़े कामों में नहीं किया जा सकेगा. जो लोग नया पैन कार्ड बनवाएंगे, उन्हें भी अब आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

तीसरा बदलाव 3: आसान हुआ KYC प्रोसेस

अब बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए Know Your Customer (KYC) की प्रक्रिया पहले से कहीं आसान बना दी गई है. अब आप KYC इन तरीकों से पूरा कर सकते हैं:

  • आधार ओटीपी वेरिफिकेशन
  • वीडियो KYC
  • आमने-सामने वेरिफिकेशन

क्यों किए गए ये बदलाव?

इन अपडेट्स की मदद से आधार से जुड़ा काम अब पहले से कहीं आसान हो जाएगा और यूजर्स का कीमती समय भी बचेगा. घर बैठे जानकारी अपडेट करने की सुविधा से काम और भी आसान हो जाएगा, वहीं सख्त वेरिफिकेशन सिस्टम डेटा की सेफ्टी सुनिश्चित करेगा.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं मोबाइल नंबर? जानें अपडेट करने का पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

Previous article Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, सेहत को फायदे की जगह हो सकते हैं नुक्सान
Next article आंसू नहीं रोक पा रही थीं जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत, Video देख आपका भी भर आएगा कलेजा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel