[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, सेहत को फायदे की जगह हो सकते हैं नुक्सान

Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, सेहत को फायदे की जगह हो सकते हैं नुक्सान

0
Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, सेहत को फायदे की जगह हो सकते हैं नुक्सान
AI generated image

Health Tips: अनार का सेवन हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह खाने में काफी ज्यादा मीठा होता है और साथ ही इसमें आयरन, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब आप अनार का सेवन नियमित तौर पर करना शुरू करते हैं तो इससे आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट हो सकती है. अनार खाने के भले ही लाखों फायदे हों लेकिन आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भूलकर भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए. जब ये लोग अनार का सेवन करते हैं तो इनकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि उल्टा नुकसान हो सकता है. तो चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जिन्हें रहती है कब्ज और गैस की समस्या

अगर आपको कब्ज और गैस की प्रॉब्लम रहती है तो आपको भूलकर भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अनार के सेवन से आपकी ये प्रॉब्लम्स और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: बहुत ठंडा पानी पीये बिना नहीं बुझती प्यास? जान लें सेहत को होने वाले नुकसान

यह भी पढ़ें: Best Food Combinations: इन पावरफुल कॉम्बिनेशंस से आपके शरीर को होगा डबल फायदा, ट्राई करें और खुद देखें कमाल

सीजनल सर्दी-जुकाम होने पर

कई बार ऐसा भी होता है कि बदलते मौसम में हमें सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है. ऐसे हालातों में भी आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप इन हालातों में अनार का सेवन करते हैं तो आपकी प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

उल्टी और दस्त की समस्या होने पर

अगर आपको कभी भी उल्टी या फिर दस्त की समस्या रहे तो अनार का सेवन करने से आपको बचना चाहिए. अनार का सेवन इन प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: Raw Tomato Benefits: क्या होगा जब आप रोज खाने लगेंगे एक कच्चा टमाटर? फायदे जान गए तो नहीं करेंगे खाने में देरी

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article ‘मोंथा’ का कोहराम: आज भी झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Next article Aadhaar Card New Rules: 1 नवंबर 2025 से बदल जाएंगे आधार से जुड़े ये 3 नियम, फटाफट कर लें इन्हें नोट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel