[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 65 इंच Philips Smart TV अब 43 हजार से कम में, सस्ते में घर पर मिलेगा थिएटर का मजा

65 इंच Philips Smart TV अब 43 हजार से कम में, सस्ते में घर पर मिलेगा थिएटर का मजा

0
65 इंच Philips Smart TV अब 43 हजार से कम में, सस्ते में घर पर मिलेगा थिएटर का मजा
65 इंच स्मार्ट टीवी

65 inch Philips Smart TV Under Rs 43000: नया साल आने में अब बस 5 दिन ही बचें हैं. ऐसे में अभी से ही लोग न्यू ईयर की हाउस पार्टीज में बीजी हो गए हैं. न्यू ईयर की हाउस पार्टीज मतलब फुल ऑन मस्ती, म्यूजिक, कैरीओके, डांस, गेम्स और फिर मूवी नाइट्स. लेकिन कैरीओके और मूवी के लिए अगर स्क्रीन बड़ी न हो तो मजा नहीं आता, फिर टीवी कितना भी स्मार्ट हो कोई फर्क नहीं पड़ता और पार्टी की सारी वाइब्स खत्म. ऐसे में पार्टी का मजा किरकिरा न हो कई लोग अपने घर के हॉल के लिए बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीद रहे हैं. अगर आप भी बड़ी स्क्रीन यानी 65 इंच वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके पास बेहतरीन मौका है. क्योंकि, फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल लाइव है, जिसमें आप Philips के 65 इंच स्मार्ट टीवी को 43 हजार से भी कम में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस मेजदार डील के बारे में.

Philips के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रही 20% तक की छूट

फ्लिपकार्ट ईयर एंड सेल में Philips के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर 20% तक की छूट मिल रही है, जिससे इस टीवी की कीमत 54,999 रुपये से कम होकर 43,999 रुपये हो गई है. इस टीवी पर फ्लिपकार्ट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है, जिससे आप इस टीवी को 42,499 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड पर 1,750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप इस टीवी को 42,249 रुपये में खरीद सकते हैं.

Philips 65 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत
Philips 65 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत

Philips के स्मार्ट टीवी में क्या फीचर्स मिल रहे हैं?

Philips के 65 इंच स्मार्ट टीवी में QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4K Ultra HD रेजोल्यूशन, HDR और Dolby Vision को सपोर्ट करता है, जिससे आपको क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी. इसमें साउंड के लिए Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 30W के 2 साउंड स्पीकर मिलेंगे. यह Google TV पर काम करता है, जिससे आप आसानी से Prime Video, Netflix, JioHotstar, Zee5, SonyLIV और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स को देखने का मजा टीवी में ले सकते हैं. वहीं, कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI Ports, 2 USB Ports, WiFi और Blutooth फीचर मिलेंगे. साथ ही इस टीवी पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलेगी.

डिसक्लेमर: यहां टीवी की कीमत के बारे में दी गई जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में खरीदने से पहले कीमत को अच्छे से चेक कर लें. क्योंकि, कीमत में कभी भी बदलाव हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.

यह भी पढ़ें: 43 से 65 इंच तक इन Smart TVs का रहा सालभर दबदबा, पिक्चर-साउंड ऐसा कि घर बन जाए मिनी थिएटर

यह भी पढ़ें: क्या है Micro RGB, जो चर्चा में बना हुआ है? OLED से कितना अलग है ये डिस्प्ले, जानें दोनों के बीच का फर्क

Previous article Bihar Crime News: गयाजी में पति-पत्नी की गला काटकर हत्या, आधी रात खेत में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Next article Numerology Prediction 2026 for Number 4: नए साल में मूलांक 4 वाले रखेंगे सफलता की मजबूत नींव, यहां वार्षिक अंक ज्योतिषफल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel