[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Numerology Prediction 2026 for Number 4: नए साल में मूलांक 4 वाले रखेंगे सफलता की मजबूत नींव, यहां वार्षिक अंक ज्योतिषफल

Numerology Prediction 2026 for Number 4: नए साल में मूलांक 4 वाले रखेंगे सफलता की मजबूत नींव, यहां वार्षिक अंक ज्योतिषफल

0
Numerology Prediction 2026 for Number 4: नए साल में मूलांक 4 वाले रखेंगे सफलता की मजबूत नींव, यहां वार्षिक अंक ज्योतिषफल
मूलांक 4 वालों का वार्षिक अंक ज्योतिषफल

Numerology Prediction 2026 for Number 4: अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 माना जाता है. अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का संबंध राहु से होता है, जो अचानक बदलाव, नई सोच और असाधारण रास्तों का संकेत देता है. साल 2026 का कुल योग 1 (2+0+2+6=10=1) बनता है, यानी यह वर्ष नए आरंभ, नेतृत्व और भविष्य की नींव रखने का है. ऐसे में मूलांक 4 और वर्षांक 1 का मेल आपके जीवन में बड़ा मोड़ ला सकता है. यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मूलांक 4 वालों का साल 2026 के लिए वार्षिक अंक ज्योतिषफल

करियर और धन: मेहनत रंग लाएगी

2026 मूलांक 4 वालों के लिए करियर के लिहाज से बेहद अहम रहेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या भूमिका में बदलाव के योग बनेंगे. जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह सही समय है. राहु का प्रभाव आपको पारंपरिक रास्तों से हटकर सोचने की प्रेरणा देगा. हालांकि, शॉर्टकट या जल्दबाजी से बचें, क्योंकि यह साल धीरे-धीरे मजबूत नींव रखने का है. निवेश में भी लंबी अवधि की सोच आपको फायदा देगी.

रिश्ते और पारिवारिक जीवन: स्थिरता की तलाश

रिश्तों के मामले में 2026 “कमिटमेंट और स्थायित्व” का संदेश देता है. विवाहित या रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाने का समय है. अगर मतभेद हैं, तो खुलकर बातचीत करने से समाधान निकलेगा. अविवाहित मूलांक 4 वालों को ऐसा साथी मिल सकता है, जो भरोसे और सुरक्षा की भावना दे.

ये भी पढ़ें: मूलांक 3 वालों के लिए 2026 बनेगा टर्निंग पॉइंट, नई शुरुआत का मिलेगा मौका

स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन

काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए तनाव प्रबंधन जरूरी होगा. मूलांक 4 अनुशासन में विश्वास करता है, इसलिए नियमित दिनचर्या, योग, प्राणायाम और संतुलित खानपान आपको ऊर्जा से भरपूर रखेंगे. नींद की कमी और ओवरवर्क से बचें.

खुलेगा आने वाले नौ सालों का रास्ता

यह साल आपके लिए सिर्फ बदलाव नहीं, बल्कि मजबूत भविष्य की नींव रखने का अवसर है. धैर्य, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आने वाले नौ सालों का रास्ता खुद-ब-खुद आसान होता चला जाएगा.

Previous article 65 इंच Philips Smart TV अब 43 हजार से कम में, सस्ते में घर पर मिलेगा थिएटर का मजा
Next article Video : रांची के एक अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel