[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology लैपटॉप चार्जिंग की ये 5 गलतियां कर सकती हैं नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?

लैपटॉप चार्जिंग की ये 5 गलतियां कर सकती हैं नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?

0
लैपटॉप चार्जिंग की ये 5 गलतियां कर सकती हैं नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?
चार्जर से कनेक्ट लैपटॉप (Photo: Geeks on Wheels)

Laptop Charging Mistakes: लैपटॉप चार्ज करना सुनने में जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है. एक छोटी-सी गलती आपकी बैटरी को खराब कर सकती है, या फिर आपका डिवाइस सेफ्टी रिस्क भी बन सकता है. अक्सर हम छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जैसे गलत चार्जर इस्तेमाल करना या वेंट्स (हवा निकलने की जगह) को ब्लॉक कर देना, लेकिन यही चीजें धीरे-धीरे लैपटॉप की परफॉर्मेंस पर बुरा असर डालती हैं. इसलिए, जब भी आप अपना लैपटॉप चार्ज करें तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

चार्जिंग के दौरान भारी काम करने से बचें

जब आपका लैपटॉप चार्ज हो रहा हो, उस समय गेम खेलना या वीडियो एडिटिंग करना उसे जरूरत से ज्यादा गर्म कर देता है. प्रोसेसर और बैटरी दोनों पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है. इसलिए कोशिश करें कि चार्जिंग के दौरान हल्के काम ही करें. अगर जरूरी हो तो लैपटॉप को ऐसी जगह रखें जहां हवा आसानी से पास हो सके.

बेड या सॉफ्ट जगह पर रखकर चार्ज न करें

बहुत से लोग लैपटॉप को बेड, तकिए, यहां तक कि अपनी गोद पर रखकर चार्ज करते हैं. ऐसा करने से उसके वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं और अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती. इससे मदरबोर्ड जैसे जरूरी पार्ट्स को नुकसान हो सकता है. बेहतर है कि लैपटॉप को हमेशा किसी हार्ड और फ्लैट सतह पर रखकर ही चार्ज करें.

हर रात चार्ज पर लगाकर छोड़ने की आदत छोड़ें

आजकल लैपटॉप में ओवरचार्ज प्रोटेक्शन होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप उसे पूरी रात चार्ज पर लगाए रखें. ऐसा करने से धीरे-धीरे बैटरी की हेल्थ खराब होने लगती है. जैसे ही बैटरी 80-90% तक चार्ज हो जाए, उसे अनप्लग कर दें. इससे आपकी बैटरी लंबे समय तक अच्छी चलेगी.

सस्ते या लोकल चार्जर से दूर रहें

सच कहें तो थर्ड-पार्टी या सस्ते चार्जर इस्तेमाल करना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है. ये अक्सर सही वोल्टेज या करंट नहीं देते, जिससे आपकी बैटरी खराब हो सकती है या शॉर्ट सर्किट का खतरा भी रहता है. इसलिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें. जरूरत पड़े तो किसी भरोसेमंद ब्रांड का सर्टिफाइड चार्जर लें.

ओवरहीटिंग को हल्के में न लें

अगर चार्ज करते समय आपका लैपटॉप जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसे इग्नोर न करें. ऐसा करने से बैटरी के साथ-साथ लैपटॉप के अंदर के पार्ट्स भी डैमेज हो सकते हैं. कोशिश करें कि लैपटॉप को खुली जगह पर रखें ताकि उसे ठीक से हवा मिलती रहे. अगर ज्यादा ही गर्म हो रहा है, तो एक कूलिंग पैड लेना अच्छा आइडिया हो सकता है.

यह भी पढ़ें: झुलसाने वाली गर्मी में क्या आपका लैपटॉप हो रहा ओवरहीट? तुरंत कर लें ये काम वरना हो सकता है ब्लास्ट

Previous article महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों?
Next article एक्सपोर्ट में सुस्ती और इम्पोर्ट में भारी उछाल, क्या बेपटरी हो रही भारतीय इकोनॉमी?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel