[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सिर्फ इंडक्शन ही नहीं, इन 5 इलेक्ट्रिक एप्लायंस में भी बना सकते हैं खाना, देखें ऑप्शन

सिर्फ इंडक्शन ही नहीं, इन 5 इलेक्ट्रिक एप्लायंस में भी बना सकते हैं खाना, देखें ऑप्शन

0
सिर्फ इंडक्शन ही नहीं, इन 5 इलेक्ट्रिक एप्लायंस में भी बना सकते हैं खाना, देखें ऑप्शन
एयर फ्रायर में खाना बनाती एक महिला (Photo: AI Generated)

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. इसकी वजह से LPG गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. यही वजह है कि सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ रही हैं. इसी के साथ लोग तेजी से इंडक्शन कुकटॉप की तरफ भी रुख कर रहे हैं. हालत यह है कि कई बड़े शहरों में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इंडक्शन कुकटॉप आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं.

ऐसे में लोगों के सामने सवाल खड़ा हो गया है कि अगर इंडक्शन कुकटॉप नहीं मिले, तो खाना बनाने के लिए और कौन-से ऑप्शन यूज किए जा सकते हैं. इसलिए हम 5 ऐसे बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रोजमर्रा के जरूरी खाने आसानी से बना सकते हैं.

एयर फ्रायर (Air Fryer)

एयर फ्रायर एक ऐसा किचन अप्लायंस है जो गरम हवा (hot air circulation) की मदद से खाना पकाता है. इसकी खास बात यह है कि इसमें बहुत कम तेल में भी खाना फ्राई, रोस्ट और बेक किया जा सकता है. यही वजह है कि हेल्दी कुकिंग के लिए यह आजकल काफी पॉपुलर हो रहा है. मॉडर्न एयर फ्रायर में आप आसानी से पनीर, ग्रिल्ड चिकन और तरह-तरह के बेक्ड स्नैक्स भी बना सकते हैं.

माइक्रोवेव ओवन (Microwave Oven)

माइक्रोवेव ओवन सिर्फ खाना गर्म करने का ही नहीं, बल्कि जल्दी और आसानी से खाना बनाने का भी शानदार तरीका बन गया है. इसमें आप मिनटों में पास्ता, सब्जियां, सूप, चावल जैसी कई डिश तैयार कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कई माइक्रोवेव ओवन में ग्रिल और रोस्ट करने की सुविधा भी मिलती है.

राइस कुकर (Rice Cooker)

अगर आप चावल जल्दी और बिना झंझट के पकाना चाहते हैं, तो Rice Cooker एक बेहद काम की चीज है. यह एक नॉर्मल इलेक्ट्रिक डिवाइस है, जिसमें बस चावल और पानी डालिए और बाकी काम यह खुद कर देता है. सिर्फ सादा चावल ही नहीं, इसमें आप पुलाव, खिचड़ी और स्टीम्ड सब्जियां जैसी कई चीजें भी आसानी से बना सकते हैं.

इलेक्ट्रिक कुकिंग हीटर (Electric Cooking Heater)

इलेक्ट्रिक कुकिंग हीटर को आमतौर पर हॉट प्लेट भी कहा जाता है. यह बिल्कुल ट्रेडिशनल गैस चूल्हे की तरह काम करता है. फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें गैस की जगह बिजली का इस्तेमाल होता है.

इलेक्ट्रिक पैन (Electric Pan)

इसमें पहले से ही बिल्ट-इन हीटिंग एलिमेंट लगा होता है, इसलिए आपको अलग से गैस या चूल्हे की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें आप आराम से अंडे, नूडल्स, सब्जियां तल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नया इंडक्शन चूल्हा लेने जा रहे हैं? खरीदते समय चेक करें ये 5 जरूरी चीजें

Previous article सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, हंगामे के बाद 24 घंटे की मोहलत
Next article डोली पर होगा मां दुर्गा का आगमन, जबकि हाथी पर करेंगी प्रस्थान
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel