गुरुवार से होगा चैती नवरात्र आरंभषष्ठी, सप्तमी, अष्टमी व महानवमी को लगेगा काली मंदिर में महाभोग अररिया. वासंतिक नवरात्र गुरुवार को कलश स्थापना के साथ शुरू होगा. पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा-अर्चना होगी. नवरात्र को लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ होने लगी है. नवरात्र को लेकर मंदिर व घर में कलश स्थान की तैयारी की जा रही है. अधिकांश लोग अपने घर में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं. पूजा को लेकर बरतन, पूजन सामग्री, फल दुकानों में काफी खरीदारी होती है. नवरात्रि के महापर्व पर देवी का आगमन व प्रस्थान का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है. यह भविष्य का संकेत भी करती है. पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन डोली पर हो रहा है. जबकि उनका प्रस्थान हाथी पर होगा, जो शुभ संकेत नहीं है. बताया कि नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जायेगी. मां देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा नौ दिनों तक विधिपूर्वक होगी.