[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता योग दिवस पर सफेद टी-शर्ट पहने इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखे पीएम मोदी, आम लोगों को कराते दिखे योगाभ्यास

योग दिवस पर सफेद टी-शर्ट पहने इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखे पीएम मोदी, आम लोगों को कराते दिखे योगाभ्यास

0
योग दिवस पर सफेद टी-शर्ट पहने इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखे पीएम मोदी, आम लोगों को कराते दिखे योगाभ्यास
योगाभ्यास कराते नरेंद्र मोदी

PM Modi : कोलकाता. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर योग का जश्न देखने को मिला. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर हजारों लोगों संग न केवल योग किया, बल्कि प्रतिभागियों को सही योगासन करने में मार्गदर्शन दिया. सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद आम लोगों के योग का अभ्यास कराते दिखे. प्रधानमंत्री यहां एक योग इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखे. कतारों में घूम-घूम कर लोगों को समझाते रहे.

40 मिनट का था योग सेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग किया. हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ किया योगासन किया. 40 मिनट के इस सेशन के दौरान पीएम मोदी लोगों के बीच घूमते हुए नजर आए. वे योग के नियमों का पालन होते हुए ध्यान से देख रहे थे और यह पक्का कर रहे थे कि उन्हें सही तरीके से किया जा रहा है. कई मौकों पर उन्होंने लोगों को उनके योगासन या मुद्रा को सही करने में मदद भी की.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यपाल और मुख्यमंत्री थे मौजूद

यह कार्यक्रम 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था. यह कार्यक्रम ऐसी जगह पर हुआ, जहां एक तरफ भारतीय सेना का ईस्टर्न कमांड था और दूसरी तरफ मैदान. ये योग अभ्यास एक बड़े योग प्रदर्शन का हिस्सा थे, जिसमें बुज़ुर्गों और छात्रों समेत हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया. योग के इस जश्न में गवर्नर आरएन रवि, पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल और दीपक बर्मन समेत कई मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया.

Also Read: विश्व योग में रमा बंगाल, रेड रोड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, शुभेंदु ने किया विवेकानंद को याद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel