[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में कोर्ट परिसर से मिंज स्टेडियम तक हुआ सामूहिक योगाभ्यास, गूंजा ‘करें योग, रहें निरोग’

गोपालगंज में कोर्ट परिसर से मिंज स्टेडियम तक हुआ सामूहिक योगाभ्यास, गूंजा ‘करें योग, रहें निरोग’

0
गोपालगंज में कोर्ट परिसर से मिंज स्टेडियम तक हुआ सामूहिक योगाभ्यास, गूंजा ‘करें योग, रहें निरोग’

International Yoga Day 2026: (मनीष राज) 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गोपालगंज जिले में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिला व्यवहार न्यायालय परिसर से लेकर मिंज स्टेडियम तक लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया.

कोर्ट परिसर में हुआ भव्य योग समारोह

जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता ने की. कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों और अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.

योग गुरु ने बताए स्वस्थ जीवन के मंत्र

प्रशिक्षित योग गुरु ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखाईं. उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. योग के माध्यम से अनेक बीमारियों से बचाव और मानसिक शांति प्राप्त करने के उपायों की भी जानकारी दी गई.

Image 958
गोपालगंज में कोर्ट परिसर से मिंज स्टेडियम तक हुआ सामूहिक योगाभ्यास, गूंजा 'करें योग, रहें निरोग' 3

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिला जज धीरेंद्र मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) भारती कुमारी सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे.

मिंज स्टेडियम में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों ने किया योग

शहर के मिंज स्टेडियम में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास किया. जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संस्थाओं में भी योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.

पूरे जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करें योग, रहें निरोग का संदेश गूंजता रहा और लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Previous article इंतजार में बैठी थी मां, बाहर से बेटा आया और मार दी गोली, जानिए क्या है सारण का यह पूरा मामला
Next article योग दिवस पर सफेद टी-शर्ट पहने इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखे पीएम मोदी, आम लोगों को कराते दिखे योगाभ्यास
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel