[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पश्चिम बंगाल दिवस पर कोलकाता में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 नौका पर योग करेंगे लोग

पश्चिम बंगाल दिवस पर कोलकाता में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 नौका पर योग करेंगे लोग

0
पश्चिम बंगाल दिवस पर कोलकाता में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 नौका पर योग करेंगे लोग
प्रयागराज में गंगा में विशेष रूप से सजाये गये नाव पर योग करते लोग. 2020 का फाइल फोटो

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

Yoga Day Celebration in Bengal: पश्चिम बंगाल इस बार योग के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. राज्य सरकार 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस पर कोलकाता के गंगा (हुगली नदी) के तट पर भव्य योग महोत्सव आयोजित करने जा रही है. आयोजन में एक साथ 500 नौकाओं पर लोग योग करेंगे.यदि यह आयोजन सफल रहा, तो यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है. राज्य सचिवालय नबान्न से मिली के अनुसार, यह आयोजन हरिद्वार, ऋषिकेश और वाराणसी में हुए अब तक के सबसे बड़े योग आयोजनों से भी भव्य होगा.

योग महोत्सव के महा-आयोजन के मुख्य केंद्र

मिलेनियम पार्क, बेलूड़, दक्षिणेश्वर, बाबूघाट और प्रिंसेप घाट इस महा-आयोजन के मुख्य केंद्र होंगे. गंगा के दोनों किनारों को विशेष रूप से सजाया जायेगा. हावड़ा ब्रिज से विद्यासागर सेतु तक के क्षेत्र और बीच के 42 भवन रोशनी से नहा उठेंगे. शाम को ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा सकते हैं.

योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रेड रोड पर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कोलकाता के रेड रोड पर मुख्य कार्यक्रम होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहेंगे. इससे पहले 20 जून को गंगा योग कार्निवाल होगा, जिसे योग दिवस के उत्सव की शुरुआत माना जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल की प्रतिष्ठा लौटाने की कोशिश

बंगाल की आध्यात्मिक और योग परंपरा बेहद समृद्ध रही है. रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, योगीराज श्यामाचरण लाहिड़ी, स्वामी युक्तेश्वर गिरि और स्वामी योगानंद जैसे महान आध्यात्मिक व्यक्तित्वों ने इस भूमि को विशेष पहचान दी. इसके बावजूद हाल के वर्षों में बंगाल योग जगत में अपेक्षाकृत पीछे माना जा रहा था. राज्य सरकार इस आयोजन के जरिये बंगाल की खोयी प्रतिष्ठा लौटाने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें : राज्यभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

दिव्या लोगनाथन को बनाया गया नोडल ऑफिसर

कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. नौसेना और श्याम प्रसाद मुखर्जी पोर्ट से नौकाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. राज्य सरकार की अपनी नौकाएं भी इसमें शामिल होंगी. इस पूरे आयोजन के लिए दिव्या लोगनाथन को नोडल अधिकारी बनाया गया है.

Yoga Day Celebration in Bengal: हावड़ा फेरी घाट और विक्टोरिया में योग सत्र

सोमवार को पर्यटन विभाग हावड़ा फेरी घाट पर विशेष योग अभ्यास का आयोजन करेगा. विक्टोरिया मेमोरियल के सामने भी योग सत्र होगा. संभवत: यह पहला मौका होगा, जब गंगा नदी के बीच में 500 से अधिक नौकाओं पर एक साथ योगाभ्यास होगा. आयुष मंत्रालय और राज्य प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन भारत की संस्कृति, अध्यात्म और विरासत का वैश्विक प्रदर्शन बन जायेगा.

इसे भी पढ़ें : ‘रेड रोड’ पर ‘योग दिवस’ के आयोजन पर टकराव

Previous article पंचायत चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने शुरू की तैयारी
Next article फेसबुक से शुरू हुई मोहब्बत, म्यांमार से बिहार पहुंची युवती, नेपाल बॉर्डर पर खुला पूरा राज
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel