[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड दुमका पंचायत चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने शुरू की तैयारी

पंचायत चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने शुरू की तैयारी

0
पंचायत चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने शुरू की तैयारी

बूथस्तरीय संगठन विस्तार और मतदाता जागरुकता पर दिया जोर संवाददाता, दुमका आजाद समाज पार्टी की जिलास्तरीय बैठक रविवार को पुराना समाहरणालय परिसर में जिलाध्यक्ष पवन कुमार रविदास की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने 25 मई को रांची में आयोजित भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से बूथस्तरीय कमेटियों के गठन और संगठन विस्तार में जुट जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की जा सकती है. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करें. यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का संकल्प लिया गया. मौके पर जिला प्रभारी मालिंद्र हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel