[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता विवाद में पत्नी ने पति पर किया धारदार हथियार से हमला

विवाद में पत्नी ने पति पर किया धारदार हथियार से हमला

0
विवाद में पत्नी ने पति पर किया धारदार हथियार से हमला

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग में एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि झगड़े के दौरान पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान हजरत लस्कर के रूप में हुई है. वह करीब एक साल से कैनिंग के उत्तर अंगदबेड़िया गांव में अपने ससुराल में रह रहा था. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात पारिवारिक मुद्दे को लेकर हजरत और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से उसे जख्मी कर दिया.

खुद ही पैदल चल कर अस्पताल पहुंचा जख्मी पति

घटना के बाद हैरत की बात यह रही कि घायल हजरत को किसी ने अस्पताल नहीं पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह खुद ही पैदल चलकर कैनिंग उपमंडल अस्पताल पहुंचा. घटना की खबर मिलने के बाद हजरत के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. लेकिन घाव काफी गहरा होने के कारण उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे तुरंत कोलकाता के सीएनएमसी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है.

इस घटना के बाद हजरत के परिवार ने कैनिंग थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी महिला फरार है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel