[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता राज्य सरकार के असहयोग से अटकी हैं रेल परियोजनाएं : रेल मंत्री

राज्य सरकार के असहयोग से अटकी हैं रेल परियोजनाएं : रेल मंत्री

0
राज्य सरकार के असहयोग से अटकी हैं रेल परियोजनाएं : रेल मंत्री

कहा- बंगाल में रेल विकास के लिए तीन गुना बजट, लेकिन भूमि अधिग्रहण में बाधा

प्रतिनिधि, हुगली

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को हुगली जिले के माहेश जगन्नाथ मंदिर मैदान और गौरहाटी ब्रैकेट मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के असहयोग के कारण पश्चिम बंगाल में कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाएं अटकी हुई हैं. इस दौरान रेल मंत्री ने करीब 600 वर्ष पुराने माहेश जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी कीं. कार्यक्रम में भाजपा नेता राहुल सिन्हा, उमेश राय, श्रीरामपुर भाजपा संगठनात्मक जिलाध्यक्ष सुमन घोष, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पार्षद शशि सिंह झा, कृष्णा भट्टाचार्य, कार्तिक साव, शामबुध दत्त समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बंगाल में रेल विकास के लिए पहले की तुलना में तीन गुना अधिक बजट आवंटित किया है. वर्तमान में राज्य के लिए रेलवे बजट में 14,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि कुल 93 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया काफी धीमी है. अब तक केवल 27 प्रतिशत भूमि का ही अधिग्रहण हो पाया है, जबकि 73 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण अब भी बाकी है. रेल मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में कोलकाता मेट्रो का तेजी से विस्तार हुआ है और करीब 45 किलोमीटर तक नयी लाइनों का निर्माण किया गया है. इसके बावजूद चिंगरीघाटा मेट्रो रेल परियोजना राज्य सरकार के सहयोग के अभाव में अटकी हुई है.

गौरहाटी में आयोजित सभा में भी रेल मंत्री ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है. राज्य सरकार की नीतियों के कारण बंगाल के लोगों को गरीब बनाये रखने की कोशिश की जा रही है. लक्खी भंडार योजना में भी कटमनी ली जा रही है. उन्होंने राज्य में हुई कुछ चर्चित घटनाओं (आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कामदुनी, कसबा और हांसखाली) का उल्लेख करते हुए कहा कि ये घटनाएं राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. रेल मंत्री ने घोषणा की कि श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन का विकास माहेश जगन्नाथ मंदिर के मॉडल पर किया जायेगा. इसके अलावा क्षेत्र के दो रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज बनाने की भी योजना है. इसी संदर्भ में उनसे श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन और रिसड़ा रेलवे स्टेशन के बीच एक हॉल्ट स्टेशन बनाने का अनुरोध भी किया गया है, जिससे वैद्यवाटी और भद्रेश्वर के बीच रहने वाले लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके. सभा के अंत में रेल मंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि बंगाल के विकास, बंगाली अस्मिता और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए राज्य में सत्ता परिवर्तन जरूरी है और इसके लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार का समर्थन करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel