[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में बेरोजगारों की चमकेगी किस्मत, शुभेंदु अधिकारी सरकार हर महीने देगी 3000 रुपए

बंगाल में बेरोजगारों की चमकेगी किस्मत, शुभेंदु अधिकारी सरकार हर महीने देगी 3000 रुपए

0
बंगाल में बेरोजगारों की चमकेगी किस्मत, शुभेंदु अधिकारी सरकार हर महीने देगी 3000 रुपए
पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी.

West Bengal Yuva Shakti Bharosa Card: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी वादों को धरातल पर उतारने में जुट गये हैं. राज्य के लाखों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद के लिए अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है.

सरकार ने ममता बनर्जी सरकार के ‘बंग्लार युवा साथी योजना’ (Banglar Yuva Sathi Scheme) को बंद कर, उसकी जगह ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड योजना’ (Yuva Shakti Bharosa Card Scheme) को हरी झंडी दे दी है. इस नयी योजना के तहत राज्य के योग्य बेरोजगार युवाओं को अब हर महीने 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी. ये पैसे सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किये जायेंगे.

योजना की शर्तें क्या हैं और किसको मिलेगा इसका लाभ

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने फरवरी 2026 में ‘बंग्लार युवा साथी योजना’ की शुरुआत की थी, जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपए दिये जा रहे थे. इसमें अधिकतम 5 वर्ष की समय सीमा तय की गयी थी. लेकिन भाजपा सरकार ने युवाओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए इस नीति में 2 बड़े बदलाव किये हैं.

  • भत्ता हुआ डबल : युवा शक्ति भरोसा कार्ड योजना में मासिक सहायता राशि को 1,500 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया गया है.
  • कोई टाइम कैप नहीं : पुरानी योजना की तरह इसमें 5 साल की कोई बंदिश नहीं होगी. युवाओं को मासिक सहायता तब तक मिलती रहेगी, जब तक उन्हें कोई स्थायी रोजगार या नौकरी नहीं मिल जाती.
  • प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त मदद : नयी योजना के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी और किताबों के लिए 15,000 रुपए की एकमुश्त सहायता देने का भी प्रस्ताव है.

जालसाजी रोकने के लिए कड़े नियम

राज्य सचिवालय नबान्न से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के लिए एक नया आधिकारिक डिजिटल पोर्टल तैयार किया जा रहा है. किसी भी तरह की वित्तीय हेरफेर या फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने पात्रता के 4 कड़े नियम तय किये हैं, जिनके बिना आवेदन सीधे खारिज कर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल के युवाओं के लिए भाजपा ला रही ‘युवा शक्ति कार्ड’, लिएंडर पेस और विजेंदर कुमार कोलकाता में लांच करेंगे

West Bengal Yuva Shakti Bharosa Card: पात्रता की शर्तें

  • स्थायी निवास : आवेदक को अनिवार्य रूप से पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • आयु सीमा : आवेदन की तिथि पर युवक-युवती की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता : आवेदक को कम से कम माध्यमिक (कक्षा 10वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
  • रोजगार की स्थिति : आवेदन के समय उम्मीदवार पूरी तरह बेरोजगार होना चाहिए और वह किसी अन्य सरकारी वजीफे का लाभ न ले रहा हो.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नबान्न का कड़ा निर्देश

नबान्न ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद प्रत्येक उम्मीदवार के दस्तावेजों और दावों का प्रशासनिक स्तर पर गहन फिजिकल वेरिफिकेशन और ऑडिट किया जायेगा. यदि किसी भी स्तर पर जानकारी गलत पायी गयी, तो आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जायेगा.

बिहार-झारखंड के युवाओं पर क्या होगा असर?

पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के प्रवासी परिवार दशकों से रह रहे हैं. इस योजना का सीधा लाभ उन हिंदीभाषी युवाओं को भी मिलेगा, जो बंगाल में स्थायी रूप से रह रहे हैं और माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में हैं.

अधिसूचना का इंतजार करें स्टूडेंट्स : नबान्न

राजनीतिक रूप से देखें तो शुभेंदु अधिकारी सरकार इस योजना के जरिये राज्य के उस युवा वर्ग को अपने पाले में बनाये रखना चाहती है, जिसने इस बार परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभायी है. नबान्न के अधिकारियों का कहना है कि आगामी कुछ ही दिनों में इस योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश और पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) शुरू होने की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी जायेगी. युवाओं को सलाह दी गयी है कि वे किसी भी अनाधिकृत या फर्जी वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और केवल आधिकारिक सरकारी अधिसूचना का ही इंतजार करें.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के युवाओं के लिए खुशखबरी! आज से ही मिलेगा युवा साथी योजना का लाभ, ममता बनर्जी का ऐलान

लक्ष्मी भंडार योजना 2026: बंगाल की सबसे बड़ी सरकारी योजना में कितने रुपए मिलते हैं, कौन और कैसे ले सकता है लाभ?

Previous article रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज, भूमि अधिग्रहण की बाधा के बीच आगे बढ़ रहा प्रोजेक्ट
Next article बिहार सरकार का फैसला: अब वन स्टॉप सेंटर में तैनात होंगी महिला गार्ड, घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं की बढ़ेगी सुरक्षा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel